फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Security beefed up across Jharkhand in view of Ram Navami

झारखंड: आज रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस कर रही फ्लैग मार्च

Sun, 10 Apr 2022 04:04 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 10 Apr 2022 04:04 AM IST
सार

रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन रामनवमी समारोह पर करीब से नजर रखे हुए है। जो भी उपद्रवी सार्वजनिक शांति भंग करने का इरादा रखेगा, उससे कानूनी रूप से सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
Security beefed up across Jharkhand in view of Ram Navami
झारखंड पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज देशभर में रामनवमी मनाई जा रही है। इसके मद्देनजर पूरे झारखंड में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जहां संवेदनशील इलाके हैं वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्य की राजधानी रांची में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। सरकार ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, चतरा और हजारीबाग जैसे संवेदनशील जिलों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिलों को बेहतर निगरानी के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन


दो लोगों की पिटाई के बाद शहर में सुरक्षा कड़ी
आगे इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को कर्बला चौक पर दो लोगों की पिटाई के बाद शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी और उनकी बाइक में आग लगा दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय राम नवमी महासमिति द्वारा जुलूस निकालने की घोषणा के बाद खूंटी में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची के उपायुक्त ने त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की
रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन रामनवमी समारोह पर करीब से नजर रखे हुए है। जो भी उपद्रवी सार्वजनिक शांति भंग करने का इरादा रखेगा, उससे कानूनी रूप से सख्ती से निपटा जाएगा। साथ ही उन्होंने राजधानी के लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। 

हाल ही में जिले से दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आई थीं। लोहरदगा के उपायुक्त वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर नागरिक और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि लोहरदगा शहर में शांति बनाए रखने के लिए यदि आवश्यक हुआ तो मजिस्ट्रेटों को कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।


ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर
पलामू के उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने कहा कि रामनवमी के जुलूस पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रखी जाएगी। राज्य सरकार ने विभिन्न रामनवमी पूजा समितियों और राजनीतिक दलों की मांगों को देखते हुए जुलूस का समय रात 10 बजे तक बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed