फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Successful surgery for a complex brain tumor at Sadar Hospital; neurosurgery services reach a new milestone.

झारखंड: रांची सदर अस्पताल में जटिल ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी, निजी अस्पताल में 8 लाख से अधिक का था खर्च

Sun, 04 Oct 2026 03:00 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 03:00 PM IST
सार

रांची सदर अस्पताल में 46 वर्षीय भूषण सिंह के जटिल ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी की गई। निजी अस्पताल में इलाज पर 8 लाख रुपये से अधिक खर्च बताया गया था। न्यूरोसर्जन डॉ. विकास कुमार की टीम ने ऑपरेशन किया।

विज्ञापन
Successful surgery for a complex brain tumor at Sadar Hospital; neurosurgery services reach a new milestone.
सर्जरी के बाद मरीज के साथ चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची। रांची सदर अस्पताल में न्यूरोसर्जरी सेवा ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां 46 वर्षीय भूषण सिंह के जटिल ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी की गई। मरीज पिछले करीब दो वर्षों से इस बीमारी से परेशान था। निजी अस्पताल में इलाज और सर्जरी पर 8 लाख रुपये से अधिक खर्च बताया गया था। इसके बाद मरीज ने सदर अस्पताल का रुख किया, जहां न्यूरोसर्जन डॉ. विकास कुमार के नेतृत्व में उसकी सफल सर्जरी की गई।

विज्ञापन

मरीज के मस्तिष्क में मेनिन्जियोमा नामक ट्यूमर था। इसकी सर्जरी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि ट्यूमर के आसपास मौजूद महत्वपूर्ण नसों, रक्तवाहिनियों और स्वस्थ मस्तिष्क ऊतकों को सुरक्षित रखते हुए उसे निकालना होता है। इस दौरान अत्यधिक रक्तस्राव और मस्तिष्क की महत्वपूर्ण संरचनाओं को नुकसान पहुंचने का जोखिम भी रहता है।

विज्ञापन

डॉ. विकास कुमार और उनकी टीम ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए पूरी सावधानी और विशेषज्ञता के साथ ऑपरेशन किया। सर्जरी के दौरान आधुनिक और सटीक तकनीक, लगातार निगरानी, नियंत्रित एनेस्थीसिया तथा न्यूरोसर्जरी, एनेस्थीसिया और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की टीमों के बीच बेहतर समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऑपरेशन सफल रहा। फिलहाल मरीज की स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है और वह चिकित्सकीय निगरानी में स्वास्थ्य लाभ कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कोयला माफिया से सांठगांठ का आरोप: सीबीआई ने दर्ज की FIR; CISF के दो दर्जन से ज्यादा अधिकारी-जवान जांच के घेरे

 

सदर अस्पताल में न्यूरोसर्जरी सेवाओं के विस्तार से ब्रेन और स्पाइन से जुड़ी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के तहत ही विशेषज्ञ उपचार मिलने लगा है। अस्पताल में ब्रेन और स्पाइन ट्रॉमा, ब्रेन ट्यूमर, सर्वाइकल और लम्बर स्पाइन की बीमारियों समेत विभिन्न जटिल न्यूरोसर्जिकल मामलों की सर्जरी की जा रही है।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने कहा कि अस्पताल की न्यूरोसर्जरी सेवा लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। जटिल ब्रेन और स्पाइन सर्जरी का सफल होना इस दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रयास है कि गंभीर मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के तहत ही विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जाए।

सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने कहा कि सदर अस्पताल में न्यूरोसर्जरी सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारियों की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी राहत मिलेगी। सर्जरी को सफल बनाने में डॉ. विकास कुमार और उनकी न्यूरोसर्जरी टीम के अलावा एनेस्थीसिया टीम के डॉ. नीरज और डॉ. ज्योतिका तथा ओटी टीम के अमित, सुरेश, नीली, संजू, नंदिनी, कंचन सहित अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed