फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   ranchi-adivasi-ekta-mahajutan-rally-delimitation-mmrd-amendment-protest

रांची में आदिवासियों का महाजुटान: परिसीमन और MMDR संशोधन के खिलाफ हुंकार, अधिकारों की लड़ाई का एलान

Sun, 30 Aug 2026 05:10 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 05:10 PM IST
सार

रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार को आदिवासी एकता महाजुटान रैली आयोजित हुई। इसमें हजारों आदिवासियों ने परिसीमन और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ आवाज उठाई। नेताओं ने आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों और राज्यों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान किया।

विज्ञापन
ranchi-adivasi-ekta-mahajutan-rally-delimitation-mmrd-amendment-protest
राजधानी रांची में आदिवासियों का महाजुटान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार को आदिवासी एकता महाजुटान रैली का आयोजन किया गया। रैली में झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान परिसीमन और खान-खनिज संशोधन अधिनियम (एमएमडीआर) के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी गई।

विज्ञापन


वक्ताओं ने आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों और राज्यों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। रैली में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, मध्य प्रदेश से आए आदिवासी नेता विक्रांत भूरिया, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, विधायक प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, सुरेश बैठा, नमन विक्सल कोंगाड़ी समेत कई नेता मंच पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

'स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए'
कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खान-खनिज संशोधन विधेयक को संसद में जबरन पारित कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस कानून से झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों के हित प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के प्राकृतिक संसाधनों पर राज्यों के अधिकार और स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिसीमन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जनसंख्या के आधार पर होने वाले संभावित बदलावों से आदिवासी समाज का राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रभावित नहीं होना चाहिए। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में आरक्षित सीटों की संख्या कम करने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।

'लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे'
मध्य प्रदेश से पहुंचे विक्रांत भूरिया ने भी परिसीमन और एमएमडीआर संशोधन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा।



ये भी पढ़ें- बिहार न्यूज: बिहारशरीफ में दिव्यांग युवाओं के लिए विशेष रोजगार शिविर, 409 पदों पर सीधी भर्ती

रैली को संबोधित करते हुए अन्य नेताओं ने भी कहा कि आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कमजोर करने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महाजुटान के माध्यम से केंद्र सरकार से आदिवासी हितों और राज्यों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए नीतिगत फैसले लेने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed