फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bridge remains incomplete two and a half years after foundation stone laying; villagers facing trouble on

झारखंड: ओलंपियन निक्की प्रधान के गांव का रास्ता बदहाल, शिलान्यास के ढाई साल बाद भी पुल अधूरा

Sat, 29 Aug 2026 03:40 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 03:40 PM IST
सार

रांची में ओलंपियन निक्की प्रधान के गांव हिसल को जोड़ने वाले मार्ग पर पुल का निर्माण शिलान्यास के ढाई साल बाद भी अधूरा है। अस्थायी डायवर्सन से ग्रामीणों का आवागमन जारी है, लेकिन बारिश में रास्ता जलमग्न होने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो जाता है।

विज्ञापन
Bridge remains incomplete two and a half years after foundation stone laying; villagers facing trouble on
हिसल जाने वाले मार्ग में निर्माणाधीन पुल।

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी और ओलंपियन निक्की प्रधान के गांव हिसल जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर पुल निर्माण का काम शिलान्यास के ढाई साल बाद भी अधूरा पड़ा है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएच-20 स्थित नील फैक्ट्री से खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग के पेलौल गांव तक बनी सड़क भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त होने लगी है।

विज्ञापन

इस मार्ग पर 9 दिसंबर 2023 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने 22.40 मीटर लंबे पुल का शिलान्यास किया था। पुल का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल खूंटी की ओर से कराया जा रहा है। शिलान्यास के दो साल से अधिक समय बीतने के बावजूद निर्माण पूरा नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

विज्ञापन

ग्रामीणों के लगातार दबाव के बाद ठेकेदार की ओर से पुल निर्माण स्थल पर तीन ह्यूम पाइप डालकर अस्थायी कच्चा डायवर्सन बनाया गया है। इससे बाइक, ऑटो और छोटे चारपहिया वाहन किसी तरह आवागमन कर रहे हैं, लेकिन बड़ी गाड़ियों का गुजरना संभव नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दौरान डायवर्सन के ऊपर से पानी बहने लगता है, जिससे रास्ता पूरी तरह बाधित हो जाता है। ऐसी स्थिति में कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मार्ग क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पेलौल से नील फैक्ट्री के बीच निक्की प्रधान का गांव हिसल स्थित है। इसके अलावा सांसद कालीचरण मुंडा का गांव माहिल, पेरका, हांसा सहित कई गांव इसी सड़क से जुड़े हैं। गानालोया, ओस्केया, बम्हनी, बालो, तोरपा और तपकरा जाने वाले लोगों के लिए भी यह प्रमुख मार्ग है।



ये भी पढ़ें- BPSC पर अधिकार मार्च: जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका, प्रदर्शनकारियों से नोकझोंक; 20 हिरासत में

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद आवागमन सुगम होने की उम्मीद थी, लेकिन पुल अधूरा रहने से बरसात में समस्या और बढ़ जाती है। लोगों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाने और जल्द से जल्द पुल को पूरा कर स्थायी आवागमन बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed