फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Phased protest by 108 ambulance staff begins; warning of an indefinite strike starting October 21.

रांची: 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Tue, 06 Oct 2026 07:59 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 07:59 PM IST
सार

108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने वेतन, ईपीएफ, ईएसआई, ओवरटाइम और न्यूनतम वेतन समेत लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है। 16 अक्टूबर को राज्यव्यापी हड़ताल होगी। मांगें नहीं मानी गईं तो 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Phased protest by 108 ambulance staff begins; warning of an indefinite strike starting October 21.
108 एम्बुलेंस चालक संघ का आंदोलन शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। धुर्वा स्थित रांची में हुई संघ की बैठक में कर्मचारियों ने सरकार पर केवल आश्वासन देने और मांगों के समाधान में गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री सूरज साहू ने किया।

विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि वेतन कटौती, समय पर वेतन भुगतान, ईपीएफ, ईएसआई, ओवरटाइम, ग्रेच्युटी और न्यूनतम वेतन समेत कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। संघ के अनुसार, 16 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 से 20 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था। समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है।

विज्ञापन

संघ ने 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन सरकारी स्तर पर करने और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान सिविल सर्जन के माध्यम से सुनिश्चित करने की मांग की है। सम्मान फाउंडेशन द्वारा हटाए गए कर्मचारियों को पुनर्बहाल करने और सभी कर्मचारियों को श्रम कानूनों के तहत मिलने वाले वैधानिक अधिकार देने की भी मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन के तहत 6 से 9 अक्टूबर तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। 9 अक्टूबर को कैंडल मार्च, 12 अक्टूबर को भिक्षाटन और 14 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 16 अक्टूबर को राज्यभर में एक दिवसीय पूर्ण हड़ताल के साथ नामकुम स्थित एनएचएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

संघ के प्रदेश महामंत्री सूरज साहू ने कहा कि इस बार केवल आश्वासन के आधार पर आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। सरकार को मांगों पर ठोस और समयबद्ध निर्णय लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed