फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Encroachment and wastewater flow on the Ranchi-Chatra main road pose a hazard; risk of accidents.

झारखंड: रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण और गंदे पानी से परेशानी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Sat, 10 Oct 2026 07:54 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 07:54 AM IST
सार

रांची के राय स्वामी नगर में कथित अतिक्रमण, सड़क पर गंदा पानी बहाने और सार्वजनिक सुविधाओं पर कब्जे की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने, बिजली चोरी के आरोपों की जांच और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

 

विज्ञापन
Encroachment and wastewater flow on the Ranchi-Chatra main road pose a hazard; risk of accidents.
जर्जर सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची-चतरा मुख्य मार्ग स्थित राय स्वामी नगर में कथित अतिक्रमण, अवैध कब्जे और सड़क पर गंदा पानी बहाए जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर जलजमाव और बदबूदार कीचड़ के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने और समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, क्षेत्र में मुंडा समाज को बासगीत पर्चा के तहत मिली भूमि और उसके सामने स्थित रैयती जमीन पर कथित रूप से घरों और दुकानों का निर्माण किया गया है। आरोप है कि सीसीएल द्वारा पुलिया तोड़े जाने के बाद पैदा हुई स्थिति का कुछ लोगों ने फायदा उठाया और घरों का गंदा पानी पाइप के जरिए सीधे मुख्य सड़क पर बहाना शुरू कर दिया। इससे सड़क पर लगातार पानी जमा रहता है। कीचड़ और जलजमाव के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

विज्ञापन

क्षेत्र में संचालित बीकेबी कंपनी के औद्योगिक डीजल पंप को लेकर भी स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। बताया गया है कि यह पंप रैयती जमीन पर किराये से संचालित है और इसके महाप्रबंधक उमेश उपाध्याय हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है और सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं। इसके अलावा, पंप से बिजली चोरी कर निजी घरों में इस्तेमाल किए जाने की शिकायत भी की गई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: एम्स देवघर के दीक्षांत समारोह में 11 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, पांच पाठ्यक्रमों की मिली डिग्री 

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि सीसीएल के सीएसआर या विकास मद से जनता की सुविधा के लिए बनाए गए बस स्टैंड और सार्वजनिक कुएं पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर लिया गया है। इससे आम लोगों को इन सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

मोहल्लेवासियों के मुताबिक, कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि मुख्य मार्ग पर जाम लगने के दौरान प्रशासन सक्रिय होता है, लेकिन जाम हटने के बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।

स्थानीय नागरिकों और बुद्धिजीवियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित अतिक्रमण हटाने, बिजली चोरी के आरोपों की जांच करने और सड़क पर गंदा पानी बहाने पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो जलजमाव और अव्यवस्था के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed