{"_id":"e6b0a669cc547c77837fbdb9b5434aed","slug":"police-send-a-unconscious-man-for-postmortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमॉर्टम रूम में वो हो उठा जिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमॉर्टम रूम में वो हो उठा जिंदा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 15 Jan 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनबाद पुलिस ने किया एक ऐसा कारनामा जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया जो मरा ही नहीं था।
विज्ञापन
दरअसल पुलिस को करीब साठ साल का एक शख्स उस पोस्ट ऑफिस के बाहर मिला जो पुलिस स्टेशन के पास ही है। पुलिसवालों को लगा कि वो शख्स मर चुका है और उन्होंने उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में पता चला कि वो शख्स जिंदा है। उन्होंने पुलिस को बताया और फिर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में मंगलवार शाम उस शख्स ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि वो एक भिखारी था जो ठंड के कराण मौत के मुंह में समा गया।
अब सवाल हेमंत सोरेन की पुलिस से जिसने बिना डॉक्टरी सर्टिफिकेट के उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हो सकता है कि समय पर अगर इलाज मिला होता तो उसकी जान बच जाती।