{"_id":"60cb52076a7bda1c5617fa0e","slug":"police-arrested-khalasi-for-killing-fellow-truck-driver-in-jamtara","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर मिस्ट्री: नासिक में बनाई योजना, कोलकाता में की हत्या और झारखंड में फेंकी लाश... जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्डर मिस्ट्री: नासिक में बनाई योजना, कोलकाता में की हत्या और झारखंड में फेंकी लाश... जानिए पूरा मामला
Thu, 17 Jun 2021 07:15 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 17 Jun 2021 07:15 PM IST
सार
पत्नी के अवैध संबंधों का शक होने पर ट्रक खलासी ने अपने साथी चालक की हत्या कर डाली और योजना बनाने से लेकर शव फेंकने तक उसने करीब दो हजार किलोमीटर का सफर तय किया। जानिए पुलिस की तहकीकात में क्या सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के जामताड़ा में सामने आए हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले सामने आया है कि एक ट्रक खलासी को शक हो गया था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध ट्रक चालक के साथ हो गए हैं। इसके चलते उसने चालक की हत्या कर दी। जांच में पता चला है कि खलासी रवींद्र यादव ने अपने साथी को मारने की योजना नासिक में बनाई और हत्या कोलकाता में की। इसके बाद उसने शव झारखंड में फेंका। मृतक बिहार के बांका जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी ने चालक की हत्या कोलकाता की चमरेल पार्किंग में की थी। इसके बाद वह शव को ट्रक में लिए-लिए चलता रहा। जब लाश से बजबू आने लगी तो उसने जामताड़ा में सड़क के किनारे शव फेंक दिया और फरार हो गया। ग्रामीणों ने जब सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। कुछ दिन बाद शव की पहचान विजय कुमार उर्फ आकाश यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
पहचान होने के बाद परिजनों से संपर्क किया गया तो उन्होंने ट्रक और खलासी रवींद्र यादव के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पता लगाया कि रवींद्र उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपने साढ़ू लाल बाबू यादव के यहां है। पुलिस ने रवींद्र को वहां से गिरफ्तार किया और हत्या में इस्तेमाल की गई टायर लिवर रॉड बरामद की। इसके साथ ही पुलिस ने एक मोबाइल और उस ट्रक के सीट कवर भी जब्त कर लिए हैं जिन पर मृतक के खून के निशान लगे हुए हैं।
विज्ञापन