फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Pakistani philanthropist Malala Yousafzai photo put up in Jharkhand government school removed after protests

Jharkhand: झारखंड के सरकारी स्कूल में लगाई पाकिस्तानी समाजसेवी मलाला यूसुफजई की फोटो, विरोध के बाद हटानी पड़ी

Sun, 28 May 2023 09:19 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 28 May 2023 09:19 PM IST
सार

कुजू पश्चिम पंचायत के मुखिया (प्रधान) जय कुमार ओझा ने बताया कि पूरा विश्व जानता है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंक फैलाने का काम करता है। भारत ने पाकिस्तान के कारण ही सीमाओं पर भारी कीमत चुकाई है। इसलिए हमें पाकिस्तानियों से शांति सीखने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
Pakistani philanthropist Malala Yousafzai photo  put up in Jharkhand government school removed after protests
malala yousafzai

विस्तार

पाकिस्तान की समाजसेवी मलाला यूसुफजई की तस्वीर झारखंड के एक सरकारी स्कूल में लगाई गई थी, जिसे स्थानीय लोगों के विरोध के बाद हटा दिया गया। स्कूल प्रशासन का कहना है कि छात्राओं को प्रेरित करने के लिए पाकिस्तानी नोबेल पुरस्कार विजेता की तस्वीर लगाई थी। मामला झारखंड के रामगढ़ जिले की है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, जिले के मांडू ब्लॉक के कोल बेल्ट कुजू स्थिच सरकारी स्कूल में मलाला की तस्वीर लगाई गई थी। इसके बाद गांव के मुखिया जय कुमार ओझा ने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। स्कूल के हेडमास्टर रवींद्र प्रसाद ने बताया कि हमारे विद्यालय की एक टीचर ने छात्राओं को प्रेरित करने के लिए उन्हें तस्वीर लगाने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तानी महिला समाज सेवक की तस्वीर लगाने के लिए अनुमति दी थी। लेकिन जब पंचायत और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो हमने मलाला की तस्वीर हटा दी थी।

विज्ञापन

इसलिए किया विरोध प्रदर्शन
कुजू पश्चिम पंचायत के मुखिया (प्रधान) जय कुमार ओझा ने बताया कि पूरा विश्व जानता है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंक फैलाने का काम करता है। भारत ने पाकिस्तान के कारण ही सीमाओं पर भारी कीमत चुकाई है। इसलिए हमें पाकिस्तानियों से शांति सीखने की आवश्यकता नहीं है। इसलिए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हमने विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed