फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JLKM's campaign to reform the recruitment system reached Sahibganj; a public meeting was held with students.

झारखंड: साहिबगंज में देवेंद्र महतो की हुंकार, भर्ती व्यवस्था पर उठाए सवाल, युवाओं से संघर्ष तेज करने की अपील

Sun, 30 Aug 2026 06:26 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 06:26 PM IST
सार

साहिबगंज में जेएलकेएम की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दौरान केंद्रीय नेता देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों और युवाओं से संवाद किया। उन्होंने सरकारी भर्तियों में कथित अनियमितताओं, पारदर्शिता और रोजगार के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा और युवाओं से भर्ती व्यवस्था सुधार की लड़ाई को मजबूत करने की अपील की।

विज्ञापन
JLKM's campaign to reform the recruitment system reached Sahibganj; a public meeting was held with students.
साहेबगंज में छात्रों को संबोधित करते देवेंद्रनाथ महतो

विस्तार

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा रविवार को साहिबगंज पहुंची। इस दौरान आदिवासी कल्याण छात्रावास में छात्रों के साथ आमसभा आयोजित की गई। सभा में जेएलकेएम के केंद्रीय नेता देवेंद्र नाथ महतो ने हिस्सा लिया और युवाओं से संवाद करते हुए रोजगार तथा भर्ती व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए।

विज्ञापन

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं और आम लोगों से सीधे जुड़ने का अभियान है। उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत रामगढ़ से हुई थी। इसके बाद हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह होते हुए यह जामताड़ा, दुमका और पाकुड़ के बाद साहिबगंज पहुंची है। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सरकारी नौकरियों में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी के खिलाफ आवाज उठाना है।

विज्ञापन

महतो ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड गठन के 26 वर्ष बाद भी बड़ी संख्या में युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चौकीदार, सिपाही, दरोगा और शिक्षक समेत विभिन्न नियुक्तियों में पैसे के लेन-देन की शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी सिफारिश या पैसे के आधार पर नहीं, बल्कि योग्यता और मेहनत के आधार पर मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: चार युवकों की मौत, जहरीली शराब से गई जान! पहले साथ बैठ नशा किया, फिर मुंह से निकलने लगा था झाग

उन्होंने छात्रों के आंदोलन को महत्वपूर्ण बताते हुए दावा किया कि लगातार आंदोलन और सत्याग्रह के दबाव के बाद सरकार को विवादित परीक्षाओं के संबंध में कार्रवाई करनी पड़ी। उनके अनुसार, 17 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री की घोषणा और 18 अगस्त को कार्मिक विभाग की अधिसूचना के बाद 45 परीक्षाओं पर कार्रवाई हुई। इनमें 22 परीक्षाएं रद्द, 17 की जांच और छह परीक्षाएं स्थगित की गईं।

 'स्थानीय युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए'
महतो ने धनबाद में नौकरी खरीदने के आरोप में चार अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी और जेपीएससी अध्यक्ष के इस्तीफे का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि खनिज और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध साहिबगंज के स्थानीय युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी झारखंडी भाषा-संस्कृति, खतियान आधारित स्थानीय नीति और रोजगार के मुद्दे पर समझौता नहीं करेगी। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों के लिए संगठित होने और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की लड़ाई को मजबूत करने की अपील की।

साहेबगंज में छात्रों को संबोधित करते देवेंद्रनाथ महतो

साहेबगंज में छात्रों को संबोधित करते देवेंद्रनाथ महतो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed