फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lightning kills Two persons including a woman in Palamu Jharkhand

Jharkhand: पलामू में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, पीड़ित परिवारों को चार लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा

Wed, 27 Jul 2022 01:34 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मेदिनीनगर (झारखंड)।
पीटीआई, मेदिनीनगर (झारखंड)। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 Jul 2022 01:34 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि बिजली गिरने से खेत में मवेशियों को चरा रहे बलराम यादव (56) और मानमति देवी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। उपायुक्त अंजनेयुलु दोड्डे ने कहा कि दोनों मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन कोष से चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
Lightning kills Two persons including a woman in Palamu Jharkhand
बिजली गिरने से दो लोगों की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में बिजली गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रबदीभौराहा गांव में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बिजली गिरने की घटना सोमवार की है। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से खेत में मवेशियों को चरा रहे बलराम यादव (56) और मानमति देवी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


उपायुक्त अंजनेयुलु दोड्डे ने बताया कि दोनों मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन कोष से चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed