फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jssc result 2023 combined graduate level exam 1932 candidates success

Jharkhand: जेएसएससी ने संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 का रिजल्ट किया जारी, 1,932 अभ्यर्थी सफल

Mon, 08 Dec 2025 08:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 08 Dec 2025 08:59 PM IST
सार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 1,932 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन
jssc result 2023 combined graduate level exam 1932 candidates success
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया। परीक्षा में कुल 1,932 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, जिनके रोल नंबर और संबंधित विभागों में नियुक्ति के लिए अनुशंसा भेजी जा रही है।

विज्ञापन

परिणाम में विभिन्न वर्गों के सफल अभ्यर्थियों की पूरी सूची प्रकाशित की गई है। वहीं, हाईकोर्ट के आदेश की कंडिका 153 (4) के आलोक में 10 अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल लंबित रखा गया है। इन अभ्यर्थियों के परिणाम का निर्णय SIT की अंतिम जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। जांच में यदि कोई अभ्यर्थी अनुचित गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

इसके अलावा, अनिवार्य प्रमाण पत्रों की अनुपलब्धता या अस्पष्टता के कारण कुछ अभ्यर्थियों का रिजल्ट भी पेंडिंग रखा गया है। संबंधित अभ्यर्थियों द्वारा प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के बाद आयोग परिणाम में संशोधन कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल देखा गया और वे अपने भविष्य की तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed