फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JMM legislator simon marandi said kiss competition was for the betterment of tribals in Jharkhand

बड़े लोग पत्नी को खुलेआम चुंबन देते हैं, आदिवासी ने अपनी पत्नी को चूमा तो इतना बवाल क्यों?: साइमन

Tue, 19 Dec 2017 07:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 19 Dec 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
JMM legislator simon marandi said kiss competition was for the betterment of tribals in Jharkhand
लिट्टीपाड़ा में आयोजित चुंबन प्रतियोगिता
झारखंड में चुंबन प्रतियोगिता को लेकर उठे विवाद पर सीएम के चुप्पी तोड़ने के बाद अब आयोजक झामुमो विधायक साइमन मरांडी भी सामने आए हैं। साइमन मरांडी ने कहा है कि बड़े लोग बड़े लोगों की पत्नी को भी खुलेआम चुंबन दे देते हैं। अगर वह जायज है तो आदिवासी अपनी पत्नी को चुंबन दे रहा है तो इतना आघात क्यों पहुंच रहा है? इतना बवाल क्यों मचाया जा रहा है? 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झारखंड में चुंबन प्रतियोगिता पर सीएम ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, पूर्व सीएम ने लगाए आरोप
विज्ञापन


झारखंड के लिट‍्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया गांव के सालाना मेले में चुंबन प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, जो काफी सुर्खियों में रहा। हिंदू जागरण मंच के ऐसी प्रतियोगिता पर विरोध जताया। यहां तक की मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी इसे आदिवासी संस्कृति से खिलवाड़ करार दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुंबन प्रतियोगिता पर उठे विवाद पर झामुमो विधायक साइमन मरांडी ने दुमका में मीडिया से बातचीत में दो-टूक कहा कि, 'बड़े लोग बड़े लोगों की पत्नी को खुलेआम चुंबन दे देते हैं। अगर वह जायज है तो आदिवासी अपनी पत्नी को चुंबन दे रहा है तो इतना आघात क्यों पहुंच रहा है? इतना बवाल क्यों मचाया जा रहा है?'

मरांडी ने कहा कि इस आयोजन को और संताली प्रक्रिया को हिंदू दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुंबन प्रतियोगिता के आयोजक को सजा देने की बात चल रही है। मरांडी ने कहा कि संताल में सजा के लिए मांझी हाड़ाम के पास जाते हैं। वहां बात नहीं बनती है तो मोड़े मांझी, फिर उसके उपर लो वीर वैसी है। जहां पानी का पानी और दूध का दूध हो जाता है। 

'बीबीसी लंदन भी बोल रहा है कि चुंबन प्रतियोगिता ठीक है'

JMM legislator simon marandi said kiss competition was for the betterment of tribals in Jharkhand
लिट्टीपाड़ा में आयोजित चुंबन प्रतियोगिता
साइमन मरांडी ने इस चुंबन प्रतियोगिता का आयोजक होने की बात को भी नकारा। उन्होंने कहा कि, 'आयोजक बताकर मेरा पुतला जलाया जा रहा है। विरोध जताने वालों को मेला का परचा देखना चाहिए। मैं न तो कमेटी का सदस्य था और न आयोजक। गांव में कार्यक्रम था और बुलाया गया था इसलिए गया था।' साइमन मरांडी ने सवाल किया है कि मजिस्ट्रेट क्या कर रहे थे? मेला में मजिस्ट्रेट थे तो उन्हें प्रतियोगिता रुकवानी चाहिए थी। 

साइमन मरांडी ने कहा कि शहरों में बैठे लोगों का टिप्पणी करना बहुत आसान है। चुंबन प्रतियोगिता के उद्देश्य को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि, 'ये प्रतियोगिता पति और पत्नी के लिए थी। आज आदिवासी समाज में जल्द शादी और जल्दी ही तलाक की समस्या देखी जा रही है। सिर्फ हम ही नहीं बीबीसी लंदन भी बोल रहा है कि चुंबन प्रतियोगिता ठीक है।

इस विषय पर यहां के स्थानीय बीजेपी वाले  लोगों को ही तकलीफ हो रही है। आयोजन के पीछे के उद‍्देश्य को साकारात्मक विचार रखने वाले लोग ही समझ सकते हैं। ये आदिवासी की भलाई और उनमें मनोवैज्ञानिक प्रभाव को डालने वाला आयोजन था।

आयोजन के वक्त भी माइक से कहा गया था कि प्यार भरा चुंबन पति-पत्नी के रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने के लिए है। आयोजन की नीयत देखनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed