फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: woman accused to BJP MLA sexual assault

महिला ने भाजपा विधायक पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Wed, 29 Jun 2016 11:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand: woman accused to BJP MLA sexual assault

झारखंड में एक महिला ने सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। कोर्ट में दर्ज कराई शिकायत में महिला ने बताया कि विधायक ने जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया और उससे मारपीट की।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार झारखंड में ही एक राजनीतिक दल झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) से जुड़ी महिला ने पुलिस में इस संबंध में कोडरमा अदालत में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसने भाजपा विधायक जानकी यादव को दस लाख रुपये का लोन दिया था। जिससे वह साल 2004, 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव लड़े। शिकायत के अनुसार चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद विधायक उसके पैसे देने में आनाकानी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

Jharkhand: woman accused to BJP MLA sexual assault

फरवरी 2015 में महिला ने उससे अपने पैसे वापस मांगे तो विधायक ने उसे रांची के एक होटल में बुलाया। वहां विधायक ने उसे मात्र 25 हजार रुपये दिए, आरोप है कि इस दौरान विधायक ने उससे शारीरिक संबंध बनाने का भी प्रयास किया। विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। दूसरी ओर विधायक ने इन आरोपों से पूरी तरह इंकार किया है।

यादव ने कहा यह मामला पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है, महिला ने फरवरी 2015 में उस समय इसकी शिकायत क्यों नहीं की जब यह घटना घटित हुई थी।

दूसरी ओर एक अन्य मामले में एक आदिवासी महिला ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के बेटे मुन्ना मरांडी पर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने इस संबंध में दुमका थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बेटे की सोमवार को दुमका में शादी हुइ थी वहीं महिला ने इस बात को लेकर हंगामा किया था कि मुन्ना मरांडी ने उसका यौन शोषण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed