{"_id":"6387ce80a9cec676886134bf","slug":"jharkhand-two-maoists-arrested-in-latehar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड के लातेहार में दो माओवादी गिरफ्तार, एक 10 मामलों में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड के लातेहार में दो माओवादी गिरफ्तार, एक 10 मामलों में था वांछित
Thu, 01 Dec 2022 03:53 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, लातेहार।
पीटीआई, लातेहार।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 01 Dec 2022 03:53 AM IST
सार
पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल, 12 गोलियां, एक एसयूवी और सिम कार्ड बरामद किए हैं। एसपी अंजनी ने कहा कि इनमें से एक माओवादी रामगढ़ और लातेहार जिलों में 10 मामलों में वांछित था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के लातेहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो माओवादियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात तुलबुल तालाब के पास एक इलाके में छापा मारा गया और दोनों माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल, 12 गोलियां, एक एसयूवी और सिम कार्ड बरामद किए हैं। एसपी अंजनी ने कहा कि इनमें से एक माओवादी रामगढ़ और लातेहार जिलों में 10 मामलों में वांछित था।
विज्ञापन