फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Students beat up teachers by tying them to trees, accused of giving less marks in practical

Jharkhand: छात्रों ने शिक्षकों को पेड़ से बांधकर पीटा, प्रैक्टिकल में कम नंबर देने का आरोप

Wed, 31 Aug 2022 01:33 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 31 Aug 2022 01:33 PM IST
सार

पीड़ित शिक्षक कुमार सुमन ने बताया, छात्रों ने उन्हें मीटिंग करने के बहाने फोन करके बुलाया था। छात्रों ने कहा था कि उनका रिजल्ट खराब हो गया है, इसलिए वे उनसे बात करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Jharkhand: Students beat up teachers by tying them to trees, accused of giving less marks in practical
छात्रों ने शिक्षकों को बनाया बंधक - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के दुमका से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कुछ छात्रों ने शिक्षकों को पेड़ से बांधकर पीट दिया। छात्रों का आरोप है कि शिक्षकों ने उन्हें जानबूझकर प्रैक्टिकल में कम नंबर दिए, जिस कारण उन्हें अपनी परीक्षा छोड़नी पड़ी। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाया। प्रखंड शिक्षा विस्तार अधिकारी सुरेंद्र हेब्रम ने बताया, हमें घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद हम मौके पर पहुंचे और छात्रों व शिक्षकों से बात की। छात्रों ने बताया, उन्हें प्रैक्टिकल में बहुत कम नंबर दिए गए। इतना ही नहीं शिक्षकों से उन्हें पर्याप्त प्रतिक्रिया भी नहीं मिली। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मीटिंग के बहाने बुलाया था शिक्षकों को
वहीं इस मामले में पीड़ित शिक्षक कुमार सुमन ने बताया, छात्रों ने उन्हें मीटिंग करने के बहाने फोन करके बुलाया था। छात्रों ने कहा था कि उनका रिजल्ट खराब हो गया है, इसलिए वे उनसे बात करना चाहते हैं। शिक्षक ने बताया, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनके प्रैक्टिकल मार्क्स रिजल्ट में शामिल नहीं थे। यह कार्य प्रधानाध्यापक को करना था। इसलिए हम इस संबंध कुछ नहीं कर सकते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed