{"_id":"683a6b69de4cd2fb410f80ec","slug":"jharkhand-news-encounter-between-police-and-naxalites-ied-exploded-one-soldier-of-cobra-battalion-injured-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, IED में हुआ विस्फोट, कोबरा बटालियन का एक जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, IED में हुआ विस्फोट, कोबरा बटालियन का एक जवान घायल
Sat, 31 May 2025 08:07 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 31 May 2025 08:07 AM IST
सार
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओ.) के शीर्ष नेताओं के इलाके में सक्रिय होने की सूचना के आधार पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
झारखंड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरिलपोसी के जंगलों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में कोबरा 209 बटालियन के एक जवान सीटी/जीडी सुनील कुमार टीएस मामूली रूप से घायल हो गए। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मुठभेड़ से दो दिन पहले ही ओडिशा के केबलांग थाना क्षेत्र से लौह अयस्क खदान ले जा रहे एक विस्फोटक लदे ट्रक को नक्सलियों ने लूट लिया था। इस घटना के बाद झारखंड और ओडिशा पुलिस ने संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
कल दोपहर लगभग 12 बजे तिरिलपोसी के पास सुरक्षा बलों और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। भारी दबाव के चलते नक्सली पहाड़ी और घने जंगलों का लाभ उठाकर फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद चले सघन सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी और दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं बरामद हुईं, जिन्हें विधिवत जब्त कर लिया गया है। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए IED में विस्फोट हुआ, जिसमें जवान सुनील कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों के एसपी बदले
सूत्रों के अनुसार भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के उद्देश्य से भ्रमणशील हैं।
विशेष खुफिया सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन-203 व 209, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ की 26, 60, 134, 174, 193 और 197 बटालियन की संयुक्त टीम ने छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्रों के सीमावर्ती पहाड़ी व जंगली इलाकों में इन्हीं की तलाश में विशेष अभियान शुरू किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार नक्सल विरोधी संयुक्त अभियान अभी भी क्षेत्र में जारी है और सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि नक्सलियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।