फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Boat ambulance ran again in Sahibganj these patients will get great relief 24 hours operation

Jharkhand News: साहिबगंज में फिर दौड़ी बोट एंबुलेंस, इन मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत; 24 घंटे होगा संचालन

Fri, 05 Sep 2025 07:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/साहिबगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/साहिबगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 05 Sep 2025 07:42 PM IST
सार

Ranchi News: डॉ. रामदेव पासवान ने बताया कि वर्षों से खराब और निष्क्रिय पड़ी बोट एंबुलेंस को पूरी तरह दुरुस्त कर अब मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध कराया गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेंटेनेंस, लोग बुक, कॉलर आईडी सहित तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं की समीक्षा की।

विज्ञापन
Jharkhand News: Boat ambulance ran again in Sahibganj these patients will get great relief 24 hours operation
बोट एंबुलेंस सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के साहिबगंज जिले में लंबे समय से बंद पड़ी बोट एंबुलेंस सेवा को आखिरकार फिर से चालू कर दिया गया है। शुक्रवार को सदर प्रखंड अंतर्गत गंगा दियारा क्षेत्र में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने निरीक्षण कर सेवा की औपचारिक शुरुआत की। इस पहल का श्रेय जिला उपायुक्त हेमंत सती को दिया जा रहा है, जिन्होंने इसके संचालन के लिए विशेष प्रयास किए।

विज्ञापन

 
निरीक्षण और दिशा-निर्देश
डॉ. पासवान ने बताया कि वर्षों से खराब और निष्क्रिय पड़ी बोट एंबुलेंस को पूरी तरह दुरुस्त कर अब मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध कराया गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेंटेनेंस, लोग बुक, कॉलर आईडी सहित तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं की समीक्षा की। साथ ही, ड्राइवर और मेडिकल टीम को निर्देश दिया कि यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहनी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand Crime: बोकारो उपायुक्त के नाम से साइबर ठगी की कोशिश, फर्जी वाट्सएप नंबर से भेजे जा रहे भ्रामक संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मरीजों के लिए जीवनदायिनी सुविधा
बोट एंबुलेंस शुरू हो जाने से गंगा दियारा क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। राजमहल, तालझारी और दियारा जैसे दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मरीज, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमार बच्चों को अब इलाज के लिए सदर अस्पताल तक पहुंचना आसान हो जाएगा। आपात स्थिति में यह एंबुलेंस जीवनरक्षक साबित होगी और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

यह भी पढ़ें- Eid-ul-Miladunnabi: इस्लामिक झंडा उखाड़े जाने से मचा बवाल, गुस्साए लोगों ने विरोध में जाम की सड़क; यातायात ठप
 
निरंतर मॉनिटरिंग पर जोर
सिविल सर्जन ने बताया कि उपायुक्त हेमंत सती ने बोट एंबुलेंस की निरंतर मॉनिटरिंग और संचालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि सेवा बाधित न हो। बोट एंबुलेंस की शुरुआत के मौके पर डॉ. रामदेव पासवान के साथ डॉ. मुकेश कुमार, बीटीटी मुनिजी पांडे और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम साहिबगंज जिले के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed