{"_id":"5d8492058ebc3e0140318159","slug":"jharkhand-local-train-collides-with-buffer-at-jasidih-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: जसीडीह स्टेशन पर लोकल ट्रेन बफर से टकराई, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: जसीडीह स्टेशन पर लोकल ट्रेन बफर से टकराई, कोई हताहत नहीं
Fri, 20 Sep 2019 03:03 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 20 Sep 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
झारखंड के जसीडीह रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक लोकल ट्रेन ने एक प्लेटफार्म के बफर को टक्कर मार दी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जसीडीह स्टेशन मास्टर एस के मंडल ने बताया कि किसी भी यात्री या प्लेटफॉर्म पर किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि चालक भी सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि बैद्यनाथ धाम-जसीडीह लोकल ट्रेन जसीडीह स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार के बफर से सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर टकरा गई।
विज्ञापन
मंडल ने बताया कि ट्रेन को बफर से चार से पांच मीटर पहले रुकना होता है लेकिन ट्रेन ने आगे बढ़ते हुए बफर को टक्कर मार दी। मंडल ने कहा कि आसनसोल रेलवे डिवीजन की एक टीम घटना की जांच के लिए जसीडीह आ रही है।
विज्ञापन
देवघर जिले के बैद्यनाथ धाम और जसीडीह रेलवे स्टेशनों के बीच की दूरी लगभग सात किमी है।