फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand_jvm_bjp

झाविमो के चार विधायक भाजपा में शामिल

Thu, 31 Jul 2014 04:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 Jul 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
jharkhand_jvm_bjp

विधानसभा चुनावों से पहले झारखंड में झाविमो(झारखंड विकास मोर्चा) के 4 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए।

विज्ञापन


झाविमो के चार विधायक समरेश सिंह, जयप्रकाश सिंह भोक्ता, चंद्रिका महथा और निर्भय शाहबादी ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।

अमित शाह की हरी झंडी मिलने के बाद सभी विधायक अनौपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए।

झाविमो के इन चार विधायकों को भाजपा में शामिल होने की औपचारिकता रांची में पूरी की जाएगी। पार्टी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर इन्हें भाजपा में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इन विधायकों का आगमी विधानसभा चुनव में टिकट मिलने को लेकर पार्टी में विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पार्टी के चारों विधायकों ने झाविमो छोड़कर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यह भो हो सकता है कि आने वाले समय में झाविमो के और भी विधायक पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो जाएं।

इस समय झारखंड मुक्तिमोर्चा की गठबंधन की सरकार है जिसमें 11 विधायक झारखंड मुक्तिमोर्चा, 18 कांग्रेस, 5 आरजेडी, और बाकी 7 अन्य दलों के विधायक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed