Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   RIMS Doctors Save Newborn With Severe Brain Hemorrhage

झारखंड: रिम्स के डॉक्टरों ने बचाई एक माह के नवजात की जान, मस्तिष्क में हुआ था गंभीर रक्तस्राव

Fri, 20 Nov 2026 03:18 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 20 Nov 2026 03:18 PM IST
सार

रिम्स के डॉक्टरों ने मस्तिष्क में गंभीर रक्तस्राव से पीड़ित एक माह दस दिन के शिशु की जान बचाई है। जांच में बच्चे को विटामिन के की कमी से होने वाली हेमरेजिक डिजीज ऑफ न्यूबॉर्न से पीड़ित पाया गया। इलाज के बाद अब बच्चा सामान्य रूप से सांस ले रहा है।

विज्ञापन
RIMS Doctors Save Newborn With Severe Brain Hemorrhage
चिकित्सा महाविद्यालय रिम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के शिशु रोग विभाग के चिकित्सकों ने अपनी सूझबूझ और चिकित्सकीय दक्षता से मस्तिष्क के गंभीर रक्तस्राव से पीड़ित एक माह दस दिन के नवजात शिशु को नवजीवन प्रदान किया है। अत्यंत नाजुक स्थिति में अस्पताल लाए गए इस मासूम को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखकर इलाज दिया गया। डॉक्टरों के समर्पित प्रयासों और निरंतर देखभाल के बल पर अब यह बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य रूप से सांस ले रहा है।
विज्ञापन


नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचा मासूम
इस नन्हे शिशु को तेज बुखार आने और लगातार दौरे पड़ने के बाद अत्यंत गंभीर अवस्था में रिम्स के शिशु रोग विभाग में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि बच्चे के मस्तिष्क के भीतर गंभीर रक्तस्राव हो गया है। स्थिति की अतिसंवेदनशीलता को देखते हुए चिकित्सकों ने बिना कोई समय गंवाए मासूम को तुरंत जीवन रक्षक प्रणाली पर ले लिया। शिशु रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत गहन चिकित्सा प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन


विटामिन की कमी से बिगड़ी स्थिति
चिकित्सीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मासूम में 'हेमरेजिक डिजीज ऑफ न्यूबॉर्न' नामक बीमारी होने की पुष्टि की। यह नवजात शिशुओं में पाई जाने वाली अत्यंत गंभीर स्थिति है, जो शरीर में विटामिन के की कमी के कारण उत्पन्न होती है। चिकित्सकों के अनुसार विटामिन के शरीर में खून का थक्का जमाने के कार्य में महत्वपूर्ण मदद करता है। इसकी कमी होने पर शिशुओं के विभिन्न अंगों, विशेष रूप से मस्तिष्क में अत्यधिक रक्तस्राव का जोखिम बना रहता है। हालांकि जन्म के तुरंत बाद यदि बच्चे को सही समय पर विटामिन-के का टीका लगा दिया जाए, तो उसे इस खतरनाक बीमारी से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंटिलेटर हटने के बाद हुआ सुधार
रिम्स के शिशु रोग विभाग की विशेष टीम में शामिल डॉ. पार्था कुमार चौधरी और स्वास्थ्यकर्मियों ने लगातार कई दिनों तक बच्चे की गहन निगरानी की। समर्पित इलाज के परिणामस्वरूप मासूम की सेहत में धीरे-धीरे सुधार दर्ज किया गया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने के बाद डॉक्टरों ने पहले बच्चे को वेंटिलेटर से हटाया और बाद में उसे ऑक्सीजन सहायता की जरूरत भी नहीं रही। अब मासूम पूरी तरह स्थिर होकर स्वाभाविक रूप से मां का दूध पी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed