Jharkhand: शादी के बाद जिंस पहनने से रोकता था पति, गुस्सैल पत्नी ने चाकू से किए सैकड़ों वार, इलाज के दौरान मौत
झारखंड के जामताड़ा में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने शादी के बाद जींस पहनने से रोकने पर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में शादी के बाद जींस पहनने से रोके जाने पर एक महिला ने अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के जोरभिथा गांव की बताई जा रही है। पीड़िता की पहचान पुष्पा हेमब्रोम के रूप में हुई है, जो शनिवार की रात गोपालपुर गांव में जींस पहनकर मेला देखने गई थी। जब वह घर लौटी, तो जोड़े के बीच उसकी पोशाक को लेकर तीखी नोकझोंक हुई और उससे पूछा कि उसने शादी के बाद जींस क्यों पहनी। बहस के बाद गुस्से में आकर पुष्पा ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के परिजन उसे फौरन धनबाद पीएमसीएच ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई।
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
मृतक के पिता कर्णेश्वर टुडू ने बताया कि जींस पहनने को लेकर उनके बेटे और बहू के बीच विवाद हो गया था। पत्नी ने लड़ाई के दौरान अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस बीच, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के हथियार की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।