फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand health minister appoints doctors attacks nitish kumar on doctor respect

Jharkhand News: नियुक्ति पत्र के साथ सख्त संदेश, नीतीश कुमार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की दो टूक

Thu, 18 Dec 2025 07:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 07:24 PM IST
सार

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रांची के नमकुम स्थित आईपीएच में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा चयनित चिकित्सा पदाधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

विज्ञापन
jharkhand health minister appoints doctors attacks nitish kumar on doctor respect
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को रांची के नमकुम स्थित आईपीएच में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड द्वारा चयनित चिकित्सा पदाधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मंत्री ने चयनित चिकित्सकों और एसएमओ का सम्मान करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की।

विज्ञापन

डॉ. इरफान अंसारी ने डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं और मरीज उनपर सबसे अधिक विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को निस्वार्थ भावना से मरीजों का इलाज करना चाहिए। साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया। मंत्री ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने एक महिला डॉक्टर का बुर्का हटाने के मामले में अपमान किया है और उन्हें डॉक्टरों का सम्मान सीखने के लिए झारखंड आना चाहिए।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड में डॉक्टरों की कमी को दूर किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों ने स्वास्थ्य व्यवस्था की उपेक्षा की, जबकि मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार प्राथमिकता के साथ सुधार कार्य कर रही है। डॉ. इरफान अंसारी ने यह भी जानकारी दी कि जनवरी में झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास होने की संभावना है, जो राज्य की स्वास्थ्य शिक्षा प्रणाली के लिए एक बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल झारखंड में स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed