फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: gay and teen hold for boy murder

दस साल के बच्चे की मौत का सनसनीखेज खुलासा, हॉस्टल के दो साथी गिरफ्तार

Sat, 30 Jul 2016 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: gay and teen hold for boy murder

झारखंड के घाटशिला कस्बे में हॉस्टल में रहने वाले दस साल के राम चंद्र गिरी की मौत का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में एक समलैंगिक युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


जिन्होंने एक दूसरे से संबंध बनाते देखने पर गिरी की पत्‍थरों से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस ने मामले में हॉस्टल संचालक और उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला बीते 26 जून का था। पुलिस के अनुसार आरोपी बीरबल सोरेन और एक नाबालिग ने दस साल के रामचंद्र गिरी की तब पत्‍थर से कुचलकर हत्या कर दी थी जब उसने दोनों को संबंध बनाते देख लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने वारदात को छुपाने का बहुत प्रयास किया लेकिन बीरबल के गमछे से सारे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने बताया कि घाटशिला के बेथनी हॉस्टल में 37 बच्चे रहते थे। सभी बच्चे क्रिश्चियन संस्‍था द्वारा चलाए जा रहे इरविन एडवेंटिस्ट स्कूल में पढ़ते हैं। 

गमछे ने खोला हत्या का राज

Jharkhand: gay and teen hold for boy murder

पुलिस ने बताया कि बीरबल और दूसरा आरोपी किशोर राचमंद्र गिरी को छत पर ले गए ओर वहां उसके सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। असल में बीरबल हॉस्टल के अन्य लड़कों के साथ संबंध बनाता था। दो अन्य किशोरों ने भी इसकी पुष्टि की है कि वह समलैंगिक है। 

एक पांचवी कक्षा के 12 साल के छात्र के साथ भी उसने संबंध बनाए। पिछले छह साल से बीरबल इसी हॉस्टल में रह रहा है और पढ़ाई मे लगातार फेल हो रहा है। बताया जाता है कि इसकी शिकायत हॉस्टल के अन्य बच्चों ने हॉस्टल संचालक मसीह दास मिंज से भी की थी, लेकिन उसने नजरअंदाज कर दिया। 

पुलिस ने मिंज और उसकी पत्नी सरिता मिंज को भी गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर पुलिस को वारदात का खुलासा करने में काफी दिन लग गए। पुलिस ने बीरबल के गमछे से हत्याकांड का खुलासा किया। 

बताया जाता है कि हत्या के बाद काफी सारा खून उसके गमछे पर लग गया था। जिसे उसने धोकर साफ करने का प्रयास किया लेकिन खून के दाग उससे छुटे नहीं। इसके बाद बीरबल ने गमछा हॉस्टल के नजदीक ही झाडियों में फेंक दिया। यह गमछा पुलिस के हाथ लग गया यहीं से सारे मामले का खुलासा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed