फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Food Subsidies pilot project Direct Benefit Transfer became burden for people

झारखंड में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर पायलट प्रोजेक्ट लोगों के लिए बना बोझ

Thu, 15 Feb 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Thu, 15 Feb 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand: Food Subsidies pilot project Direct Benefit Transfer became burden for people
- फोटो : फाइल फोटो

70 साल की देवंती देवी बीमार हैं और अपने गांव से 6 किमी दूर बैंक का तीन बार चक्कर लगा चुकी हैं। तीनों बार उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा क्योंकि हर बार उनके खाते में फूड सब्सिडी की राशि नहीं आई। देवंती अकेली महिला नहीं हैं जो बैंक से खाली हाथ लौटी हैं। ऐसे कई चेहरे हैं जो बैंक आकर यह सुनकर वापस चले जाते हैं कि 'आपके खाते में सरकार द्वारा कोई राशि ट्रांसफर नहीं की गई है।' 

विज्ञापन


झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने राज्य की कमान संभालने के साथ ही फूड सब्सिडी सीधे खातों में ट्रांसफर करने का पायलट प्रोजेक्ट चलाया था। यह अपने आप में काफी बड़ा प्रोजेक्ट है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने अक्टूबर महीने में राजधानी रांची से 20 किमी दूर नागरी ब्लॉक को चुना। डीबीटी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में सीधे फूड सब्सिडी राशि भेजी जाती है। जहां वह बाजार के दाम पर राशन खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट में 12 हजार कार्डधारक और 52 हजार से ज्यादा लाभार्थी शामिल हैं। झारखंड से पहले भी इस प्रकार के डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के पायलट प्रोजेक्ट चलाए जा चुके हैं लेकिन इनमें कुछ एक हजार लोग ही शामिल थें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीबीटी सिस्टम के अंतर्गत लाभार्थियों को फूड सब्सिडी की राशि सीधे उनके खाते में भेज दी जाती है। जिससे वह सीधे राशन की दुकान से सामान खरीद सकते हैं। योजना के तहत लाभार्थी को 32 रुपये प्रति किलो के हिसाब से राशि दी जाती है।  


क्या आ रही हैं परेशानियां 

कुछ खातों में राशि आने पर मैसेज नहीं आते तो कहीं ऐसी शिकायतें भी हैं कि अंगूठा परिवार के किसी और सदस्य का लगा है और राशि परिवार के किसी और सदस्य के खाते में आती है। जानकारों का कहना है कि डीबीटी का पायलट प्रोजेक्ट सरकार के साथ-साथ नागरी के लोगों के लिए भी बोझ बन चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed