फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Congress leaders meeting in New Delhi for assembly election discussion news in hindi

Jharkhand: दिल्ली में झारखंड कांग्रेस की बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर होगी चर्चा

Wed, 07 Aug 2024 11:57 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 07 Aug 2024 11:57 AM IST
सार

झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि इस बैठक का स्पष्ठ एजेंडा है, आगामी विधानसभा चुनाव। उन्होंने आगे बताया कि चुनाव में हम किस रणनीति से उतरेंगे, बैठक में इसे लेकर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Jharkhand Congress leaders meeting in New Delhi for assembly election discussion news in hindi
कांग्रेस नेता रामेश्वर ओरांव - फोटो : ANI (Video Grab)

विस्तार

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस मजबूती से कमर कस रही है। दिल्ली में झारखंड कांग्रेस नेताओं की बैठक को लेकर पार्टी के नेता रामेश्वर उरांव ने मीडिया से बात की। उन्होंने इस बैठक को लेकर कुछ जानकारी दी। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में गठबंधन पार्टियां एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली है। 
विज्ञापन


रामेश्वर उरांव ने कहा, "यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर है। यहां की स्थिति ठीक है। हम गठबंधन पार्टियां एक हैं। सभी तीन पार्टियां मिलकर चुनाव में लड़ेंगे। इस बार पिछली बार की अपेक्षा परिणाम अच्छा होगा।" 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा, "इस बैठक का स्पष्ठ एजेंडा है, आगामी विधानसभा चुनाव। इस बैठक में गठबंधन में पार्टी अपनी राय कैसे रखेगी, गठबंधन कैसे मजबूती से चुनाव लड़ेगा। चुनाव में हम किस रणनीति से उतरेंगे, इन पर चर्चा होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए 20 वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है।"


बता दें कि इस साल नवंबर-दिसंबर में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाला है। विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को महज 16 सीटों पर ही जीत मिली थी। वहीं 81 विधानसभा सीटों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 30 और भाजपा ने 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed