फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Bjp state president may be in trouble

झारखंडः बेटे की नाबालिग से शादी पर फंसे भाजपा अध्यक्ष, मुकदमा दर्ज

Mon, 04 Jul 2016 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: Bjp state president may be in trouble

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ताला मरांडी राजनीति से इतर अलग मुसीबत में फंस गए हैं। बेटे की शादी नाबालिग से कराने के मामले में अब उनके और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। मुकदमे में उनके समधी का भी नाम शामिल है। 

विज्ञापन


वहीं मुकदमे में ताला मरांडी का नाम आते ही विपक्षी कांग्रेस समेत तमाम विरोधियों ने मरांडी के बहाने भाजपा को घेर लिया है। कांग्रेस ने जहां उन्हें पद से हटाने की मांग की है वहीं झामुमो ने तो हाइकोर्ट से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की है। दूसरी ओर मुन्ना मरांडी एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण के मामले में भी फंस सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले ही झारखंड भाजपा के अध्यक्ष ताला मरांडी और उनका बेटा मुन्ना मरांडी उस समय चर्चाओं में आ गए थे जब एक नाबालिग लड़की ने मुन्ना पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। मुन्ना की 28 जून को ममता हंसदा से शादी होनी थी उससे पहले ही नाबालिग ने ये आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। लड़की का कहना था कि मुन्ना शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुद्दे पर स्‍थानीय नेतृत्व भी हुआ गंभीर

Jharkhand: Bjp state president may be in trouble

उस समय लड़की के आरोपों पर पुलिस और प्रशासन के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। लेकिन मामला तब फंसा जब ममता हंसदा ने ऐन वक्त पर मुन्ना से शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद आनन फानन में उस लड़की की अन्य रिश्तेदार रितु बासकी से मुन्ना की शादी कर दी गई। 

इस शादी के बाद से ही विवाद खड़ा हो गया है क्योंकि मुन्ना की नई दुल्हन की उम्र स्कूली रिकार्ड के अनुसार मात्र 11 साल है। यह मामला सामने आने के बाद गोडा जिले के उपायुक्त के निर्देश के बाद न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में ताला मरांडी, मुन्ना मरांडी और उसके ससुर भगन बासकी के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

मुकदमा बाराजोरा पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। वहीं मुकदमा दर्ज होते ही विपक्षी कांग्रेस और झामुमो भाजपा पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने ताला मरांडी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, दूसरी ओर भाजपा नेतृत्व भी इस मामले में गंभीर हो गया है।

बताया जाता है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस संबंध में स्‍थानीय नेतृत्व से रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि जल्द ही ताला मरांडी के‌ खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। यही कारण है कि शीर्ष नेतृत्व के रुख को देखते हुए स्‍थानीय स्तर पर कोई भी नेता ताला मरांडी के पक्ष में बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed