फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand bans the organisation Popular Front of India known as PFI

झारखंड में PFI हुआ बैन, संगठन को ISIS से प्रभावित बताया

Thu, 22 Feb 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Thu, 22 Feb 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand bans the organisation Popular Front of India known as PFI

झारखंड सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया नाम के संगठन पर बैन का ऐलान किया है। लॉ डिपार्टमेंट से सहमति के बाद पीएफआई को प्रतिबंधित किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह संगठन झारखंड के पाकुड़ और साहिबगंज जिले में सक्रिय था। यह जिले बांग्लादेश की सीमा से सटे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक यहां राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की शिकायत मिलती है। सरकार का मानना है कि यह संगठन आईएसआईएस से प्रभावित है। 

विज्ञापन

 


गृह विभाग ने अपने प्रस्ताव में कहा कि पीएफआई के सदस्य आईएसआईएस से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि कई सदस्य सीरिया जैसे देशों में भी काम कर रहे हैं। अपने प्रस्ताव में उन्होंने कहा कि यह संगठन प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को डर था कि अगर इस संगठन पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो झारखंड पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता। आरोप लगे हैं कि यह संगठन गौ रक्षा और बच्चा चोर के नाम पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे थे। कहा जाता है कि संगठन ने 300 से ज्यादा हथियारबंद लोगों के साथ सड़कों पर प्रदर्शन किया था।  

यह संगठन झारखंड के अलावा कर्नाटक में भी कार्यरत है। इस पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह स्थिति अभी कर्नाटक में नहीं आई है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed