{"_id":"5df6d3b28ebc3e88137e8c09","slug":"jharkhand-assembly-election-fourth-phase-voting-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड चुनाव: 15 सीटों पर मतदान संपन्न, चौथे चरण में 62.46 फीसदी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड चुनाव: 15 सीटों पर मतदान संपन्न, चौथे चरण में 62.46 फीसदी वोटिंग
Mon, 16 Dec 2019 06:05 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 16 Dec 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
झारखंड में मतदान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के चौथे चरण के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। 15 सीटों पर हुए मतदान में औसत 62.46 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। हालांकि, वोटिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। बोकारो जिले के डुमरी विधानसभा क्षेत्र में यह घटना हुई। एक अधिकारी ने बताया कि अपना वोट डालने के लिए कतार में खड़े होने के दौरान बुजुर्ग बरहन महतो की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
चंद्रपुरा के खंड विकास अधिकारी एस मुर्मू ने कहा कि 75 वर्षीय बरहन महतो निर्वाचन क्षेत्र के खलचो गांव में बूथ संख्या 362 पर कतार में खड़े थे। उन्होंने कहा बुजुर्ग वोट डालने के लिए अकेले बूथ पर आए थे। डुमरी उन 15 विधानसभा क्षेत्रों में से है जहां चौथे चरण के चुनाव के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन
इस चरण में राज्य के चार जिलों की देवघर (एससी), जमुआ (एससी), चंदनकियारी (एससी), मधुपुर, बगोदर, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन
इस चरण में 15 सीटों के लिए मतदान हुआ, जिसमें राज्य के दो प्रमुख मंत्रियों सहित कुल 221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
मधुपुर सीट पर राज्य के श्रम मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार राज पालीवार का मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार हुसैन अंसारी से है। वहीं, चंदनकियारी सीट पर मुख्य मुकाबला राजस्व मंत्री अमर कुमार बावरी और आजसू के उम्मीदवार उमाकांत रजक के बीच होने की संभावना है।
झरिया सीट पर एक ही परिवार की दो महिलाओं के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है जहां भाजपा ने रागिनी सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्णिमा नीरज सिंह को टिकट दिया है।
रागिनी भाजपा के मौजूदा विधायक संजीव सिंह की पत्नी हैं। सिंह अपने चचेरे भाई नीरज सिंह (कांग्रेस नेता) की हत्या के मामले में जेल में हैं।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने रविवार को बताया था कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सशस्त्र बलों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 47,85,009 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए योग्य हैं। इनमें 22,44,134 महिलाएं और 81 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। चौथे चरण में 23 महिला प्रत्याशी सहित कुल 221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बोकारो सीट पर सबसे ज्यादा 25 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुल 6101 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
पांचवें एवं अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।