{"_id":"5ab108144f1c1b690e8b583b","slug":"indian-air-force-plane-crashed-in-subarnarekha-river-jharkhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, घायल पायलट अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, घायल पायलट अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड
Updated Tue, 20 Mar 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना का एक विमान झारखंड के बहरागोडा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ये दुर्घटना सुवर्णरेखा नदी के पास हुई है। जिसमें घायल पायलट को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि बहरागोडा ओड़िया और बंगाली के पूर्वी सिंहभूम जिले का एक छोटा सा शहर है और झारखंड के दक्षिण-पूर्व के कोने में स्थित है। जमशेदपुर से यह लगभग 100 किमी और कोलकाता से 200 किमी की दूरी पर है।
विज्ञापन
बता दें कि जिस वक्त से हादसा हुआ उस वक्त विमान खड़गपुर के कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पर ट्रेनिंग में था। हादसे के जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में एक विमान हादसा सामने आ चुका है। पिछले महीने असम के माजुली द्वीप में भी भारतीय वायुसेना का एक हैलीकॉप्टर वायरस SW-80 क्रैश हो गया था।