{"_id":"5e4f970d8ebc3ef39b48d606","slug":"husband-goes-to-jail-due-to-second-marriage-wife-lodged-fir-against-him-in-palamu-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बच्चों का बाप करना चाहता था दूसरी शादी, पत्नी ने पहुंचाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बच्चों का बाप करना चाहता था दूसरी शादी, पत्नी ने पहुंचाया जेल
Fri, 21 Feb 2020 02:08 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलामू जिले में चार बच्चों का बाप दूसरी शादी रचाने के प्रयास में गुरुवार को जेल पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि धोबीडीह गांव के शंभू यादव (44) की पत्नी रीता देवी (39) की लिखित शिकायत पर आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रीता ने आरोप लगाया है कि उसके पति का हरिहरगंज की एक युवती से अवैध संबंध हैं। उससे शादी करने की मंशा से यादव ने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की कोशिश भी की है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यह अवैध रिश्ता दो वर्ष से चल रहा है। इसे लेकर यादव अकसर पत्नी के साथ मारपीट करता था। रीता की शिकायत के अनुसार 13 फरवरी को यादव ने बेटे परशुराम (12 वर्ष) को चाकलेट कह कर जहर खिलाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यादव ने पिछले तीन दिन से पत्नी और एक बेटे एवं तीन बेटियों को घर के एक कमरे में कैद कर रखा था। पुलिस ने सभी को मुक्त करा कर यादव को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार परशुराम के अतिरिक्त शंभू यादव के कब्जे से आरती (14) अंजलि (8) और चांदनी (6 वर्ष) को आज मुक्त कराया गया।