फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Heavy rain and hailstorms lash parts of Jharkhand

Jharkhand: झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, आज भी बना रह सकता है इसी तरह का मौसम

Fri, 17 Mar 2023 12:55 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची।
पीटीआई, रांची। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 17 Mar 2023 12:55 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है, जबकि कुछ हिस्सों में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ आकाशीय बिजली चमकने की घटना 19 मार्च तक जारी रह सकती है।

विज्ञापन
Heavy rain and hailstorms lash parts of Jharkhand
रांची में भारी बारिश (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के कुछ हिस्सों में गुरुवार दोपहर गरज के साथ भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राजधानी रांची सहित राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलीं और कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई, जिससे कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने दी यह चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है, जबकि कुछ हिस्सों में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ आकाशीय बिजली चमकने की घटना 19 मार्च तक जारी रह सकती है।
विज्ञापन


रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा, "पछुआ हवाओं से गर्त के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक एक और गर्त ने झारखंड के मौसम को प्रभावित किया है। सिस्टम के इस प्रभाव के कारण, झारखंड में अगले दो दिनों तक गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हल्की बारिश की संभावना के साथ 19 मार्च तक बिजली चमकने और गरज के साथ छींटे पड़ने का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि, बारिश ने तत्काल कुछ राहत भी दी है, क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में तालाबों और अन्य स्रोतों के सूखने के कारण पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड में मार्च के पहले सप्ताह में हुई हल्की बारिश को छोड़कर पिछले साल नवंबर से लंबे समय तक सूखा पड़ा है।


विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को कई विधायकों ने सरकार के हस्तक्षेप की मांग करते हुए जल संकट का मुद्दा भी उठाया। इस बीच, बारिश ने दिन के तापमान को कम करने में मदद की। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 30.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed