{"_id":"cf6520c6028e09ccfe6a631a4a576381","slug":"girl-leaves-village-after-her-mms-clip-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार के नाम पर ले जाकर बनाया लड़की का MMS","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार के नाम पर ले जाकर बनाया लड़की का MMS
टीम डिजिटल/अमर उजला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Jun 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
झारखंड के रायगढ़ जिले में एक दलित लड़की का एमएमएस बनाकर वारयल कर देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
यह वीडियो एक पोर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था। यह मामला तब सामने आया जब गांव के एक लड़के ने इंटरनेट पर यह वीडियो देखा और लड़की को सूचित किया।
इसके बाद 22 वर्षीय लड़की अपने माता-पिता के साथ पुलिस के पास पहुंची।
हालांकि इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। लेकिन लड़की की शिकायत के अनुसार गांव की एक महिला उसे कुछ दिन पहले सामान लेने के बहाने अपने साथ बाजार ले गई थी। और बाद में जबरदस्ती कर के एक लड़के के साथ उसकी अश्लील वीडियो फिल्म शूट कर ली।
पीड़िता ने परिवार और समाज के डर से किसी को भी इस मामले में कोई भी बात किसी को नहीं बताई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला उसी गांव की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी महिला लड़कियों की आर्थिक रूप से मदद किया करती थी और उन्हें अक्सर मंहगे तोहफे दिया करती थी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में वीडियो क्लिप की कॉपी ले ली है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन इस बीच लड़की ने अपने परिवार के साथ अपना गांव छोड़ दिया है।
विज्ञापन