फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   French Ambassador Emmanuel Lenain visits Hazaribagh impressed to see famous rural art Sohrai painting

Emmanuel Lenain: हजारीबाग पहुंचे फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन, 'सोहराई' पेंटिंग देखकर हुए प्रभावित

Fri, 09 Jun 2023 03:27 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 09 Jun 2023 03:27 AM IST
सार

हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने डेमोटांड़ स्थित अपने आवास पर एक कार्यक्रम में जिले के प्रमुख सोहराई चित्रकारों को आमंत्रित कर फ्रांस के राजदूत से मिलवाया।

विज्ञापन
French Ambassador Emmanuel Lenain visits Hazaribagh impressed to see famous rural art Sohrai painting
फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने गुरुवार को झारखंड के हजारीबाग जिले का दौरा किया। यहां उन्होंने विकास गतिविधियों को देखा। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि लेनैन ने हजारीबाग के विभिन्न स्थानों का दौरा किया और प्रसिद्ध ग्रामीण कला 'सोहराई' पेंटिंग को देखकर प्रभावित हुए।

विज्ञापन


हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने डेमोटांड़ स्थित अपने आवास पर एक कार्यक्रम में जिले के प्रमुख सोहराई चित्रकारों को आमंत्रित कर फ्रांस के राजदूत से मिलवाया। अधिकारी ने कहा कि लेनैन ने एक वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अलावा एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का भी दौरा किया।
विज्ञापन


फ्रांसीसी राजदूत ने यहां सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत की। मीडिया से बात करते हुए लेनैन ने कहा कि फ्रांस की भारत के साथ लंबी दोस्ती है और उनका देश हर क्षेत्र में निवेश में काफी दिलचस्पी रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक विशाल देश है और यहां अर्थव्यवस्था के विकास के लिए हर क्षेत्र में अधिक निवेश करने की बहुत गुंजाइश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed