फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Fire breaks out in a girls hostel in Jharkhand Dumka 4 year old girl rescued from clutches of beggars

झारखंड: दुमका में गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, भिखारियों के पास मिली चार साल की लापता बच्ची

Fri, 25 Nov 2022 09:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका/रामगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका/रामगढ़ Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 25 Nov 2022 09:29 PM IST
सार

झारखंड के दुमका में लड़कियों के एक हॉस्टल में आग लगने की घटना सामने आई है। ये आग तब लगी जब एक लड़की एलपीजी सिलेंडर से खाना बना रही थी। वहीं, राज्य के रामगढ़ जिले से भीख मांगने वाले एक दंपति के पास से एक लापता बच्ची को बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Fire breaks out in a girls hostel in Jharkhand Dumka 4 year old girl rescued from clutches of beggars
आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के दुमका जिले में लड़कियों के छात्रावास के एक कमरे में शुक्रवार सुबह आग लग गई। घटना में बिस्तर, फर्नीचर, कपड़े और दस्तावेज जलकर राख हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद सरकारी छात्रावास में लगी आग पर काबू पा लिया गया। गिधनी पहाड़ी में छात्रावास के कमरे में आग लगने से बचने के प्रयास में 24 वर्षीय एक लड़की का पैर टूट गया है।

विज्ञापन


दुमका के अनुविभागीय अधिकारी महेश्वर महतो ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की एक टीम को छात्रावास भेजा गया था। उन्होंने बताया कि आग तब लगी जब एक लड़की एलपीजी सिलेंडर से खाना बना रही थी। जिला कल्याण अधिकारी अशोक प्रसाद ने बताया कि महज 50 बिस्तर वाले छात्रावास में 100 लड़कियां रहती हैं। 
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य धन होने के बावजूद लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्था नहीं करता है।राज्य मंत्री चंपई सोरेन ने दुमका प्रशासन को लड़कियों की तत्काल मदद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिखारियों के चंगुल से छुड़ाई गई चार साल की बच्ची
इस बीच रामगढ़ जिले से भीख मांगने वाले एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। उन पर चार साल की बच्ची का अपहरण करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, रांची से लगभग 55 किलोमीटर दूर अपने घर के बाहर खेलते समय लड़की 23 नवंबर को लापता हो गई थी। 


उसके माता-पिता ने भुरकुंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि लड़की को गुरुवार को पतरातू रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किया गया, जब भिखारी बच्चे के साथ ट्रेन में सवार होने की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed