फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Fifty thousand rupees fine on shopkeeper giving toffee instead of coins in hazaribagh jharkhand

खुदरा के बदले टॉफी पकड़ाने पर दुकानदार पर 50 हजार का जुर्माना

Mon, 12 Feb 2018 10:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Mon, 12 Feb 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
Fifty thousand rupees fine on shopkeeper giving toffee instead of coins in hazaribagh jharkhand
सिक्के
आमतौर पर सामान खरीदने और पैसे के भुगतान के बाद दुकानदार छुट्टा नहीं होने पर टॉफी या कोई और सामान पकड़ा देते हैं। यह आपके साथ भी हुआ होगा। लेकिन झारखंड में ऐसा करना एक दुकान को भारी पड़ गया। जिला प्रशासन ने शिकायत के बाद दुकान पर 50 हजार रूपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक झारखंड के कई शहरों से यह शिकायत मिलती रही है कि बाजार में खुदरा और सिक्कों की भरमार भरमार है। लेकिन दुकानदार सिक्के का प्रयोग नहीं करते और खरीदार द्वारा सिक्का दिए जाने पर लेने से भी इनकार करते हैं। बाजार में ऐसा माहौल बना दिया गया है कि मानो सिक्के का चलन ही अब खत्म हो चुका हो। रिजर्व बैंक, सरकार और प्रशासन द्वारा सिक्के के प्रयोग के लिए कई बार ताकीद की गई। बावजूद इसके दुकानदारों और मॉल के संचालकों ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई और सिक्के की उपेक्षा होती रही। 
विज्ञापन


लेकिन झारखंड के हजारीबाग जिला प्रशासन ने एक कड़ा कदम उठाते हुए एक बड़े रिटेल चेन के शॉपिंग मॉल पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। हजारीबाग प्रशासन की इस दंडात्मक कार्रवाई के बाद दुकानदारों और व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। सिक्के के बदले टॉफी पकड़ाने वाले सकते में आ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारीबाग में विशाल मेगा मार्ट में खरीदारों को भुगतान के बाद खुदरा लौटाने की बजाए टॉफी पकड़ा दी जा रही थी। एक जागरूक ग्राहक ने इस संबंध में सदर एसडीओ कार्यालय में इसकी शिकायत कर दी। सदर एसडीओ आदित्य रंजन ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की। पहले धारा 133 के तहत विशाल मेगा मार्ट को नोटिस भेजा गया। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विशाल मेगा मार्ट पर सदर एसडीओ ने 50 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया।


साथ ही सदर एसडीओ ने कारोबारियों और व्यवसायियों को चेतावनी दी है कि अगर ग्राहकों को खुदरा देने की बजाए जबर्दस्ती कोई सामान पकड़ाया गया, तो उनके दुकान और प्रतिष्ठान सील किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed