फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Election Commission took cognizance of BJP's video, sought reply considering it a violation of the code of con

Jharkhand: भाजपा के वीडियो पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए मांगा जवाब

Sun, 17 Nov 2024 09:45 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 17 Nov 2024 09:45 PM IST
सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: वीडियो में दिखाया गया कि झामुमो के समर्थक के घर पर जेएमएम का बैनर लगा है। इसमें हेमंत सोरेन जैसी तस्वीर वाला एक पोस्टर भी दिखाया गया है, इस पर लिखा है पूरे झारखंड की काया पलट कर देंगे। वीडियो में कथित तौर पर एक खास समुदाय के सैकड़ों लोग बिना बताए घर में घुसते हैं और कब्जा कर लेते हैं। 

विज्ञापन
Election Commission took cognizance of BJP's video, sought reply considering it a violation of the code of con
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सोशल मीडिया पर भाजपा झारखंड की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। कांग्रेस और झामुमो की ओर से मिली शिकायत के बाद आयोग ने राज्य चुनाव आयुक्त को वीडियो को हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही झारखंड भाजपा को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। 
विज्ञापन


रविवार को झारखंड भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। इस वीडियो को लेकर झामुमो और कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की। शिकायत के मुताबिक वीडियो में दिखाया गया कि झामुमो के समर्थक के घर पर जेएमएम का बैनर लगा है। इसमें हेमंत सोरेन जैसी तस्वीर वाला एक पोस्टर भी दिखाया गया है, इस पर लिखा है पूरे झारखंड की काया पलट कर देंगे। वीडियो में कथित तौर पर एक खास समुदाय के सैकड़ों लोग बिना बताए घर में घुसते हैं और कब्जा कर लेते हैं। 
विज्ञापन


इसे लेकर झामुमो और कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया गया कि झारखंड भाजपा की ओर से पोस्ट किया गया वीडियो निराधार आरोपों और झूठ से भरा हुआ है। इसका उद्देश्य झामुमो और उसके नेताओं के खिलाफ नफरत और दुश्मनी की भावना पैदा करके मतदाताओं को प्रभावित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए सख्त  निर्देश जारी किए हैं। झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी को मामले में कार्रवाई करने और भाजपा झारखंड को पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो को हटाने का निर्देश देने के लिए कहा गया। साथ ही पोस्ट में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर नोटिस देकर जवाब मांगने के लिए कहा गया है। 


झारखंड में दो चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव
झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। इसके तहत पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले गए। वहीं दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। जबकि विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवबंर को आएंगे। राज्य में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस और राजद का गठबंधन पांच साल से सरकार में है। वहीं विपक्ष में भाजपा और आजसू का गठबंधन है। हालांकि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने एनडीए सहयोगियों को भी कुछ सीटें दी है, जिसमें आजसू के साथ-साथ जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी शामिल हैं। वहीं राज्य के सत्ताधारी गठबंधन को लेफ्ट की पार्टियों का भी समर्थन प्राप्त है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed