{"_id":"6258c6e746a3b14af8389175","slug":"elderly-couple-trampled-to-death-by-elephant-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: जंगली हाथी ने बुजुर्ग दंपति को कुचलकर मार डाला, परिजनों को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: जंगली हाथी ने बुजुर्ग दंपति को कुचलकर मार डाला, परिजनों को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि
Fri, 15 Apr 2022 06:44 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, हजारीबाग
पीटीआई, हजारीबाग
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 15 Apr 2022 06:44 AM IST
सार
क्षेत्रीय वन अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 13 हाथियों के अपने झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने अपने खेत में काम कर रहे दंपति को मार डाला।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपति को एक जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले में गुरुवार को बुजुर्ग दंपति को एक जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना चलकुशा थाना क्षेत्र के बेदमक्की गांव में हुई जब हाथी ने वेदलाल पंडित (65) और उनकी पत्नी शांति देवी (60) पर हमला किया।
विज्ञापन
आनंद कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 13 हाथियों के अपने झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने अपने खेत में काम कर रहे 65 वर्षीया वेदलाल पंडित को कुचल कर मार डाला।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वेदलाल को बचाने के लिए चीख रही 60 वर्षीया शांति देवी को भी बाद में हाथी ने सूड़ में उठाकर उछाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और बाद में अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को तत्काल एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है और प्रक्रिया पूरी कर शेष राशि परिजनों को दी जाएगी। वन अधिकारी ने बताया कि अपने गुट से बिछड़े जंगली हाथी को बाद में विभाग के अधिकारियों ने वापस उसके गुट की दिशा में खदेड़ दिया।