फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ED raids Jharkhand Ranchi JMM Hemant Soren Leaders illegal mining case news and updates

ED: झारखंड में ईडी की कार्रवाई, CM सोरेन के मीडिया सलाहकार समेत JMM नेताओं के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी

Wed, 03 Jan 2024 01:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 03 Jan 2024 01:04 PM IST
सार

ईडी की एक टीम सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के यहां भी पहुंची है। अभिषेक प्रसाद के घर के साथ ईडी की टीमें 12 अलग-अलग जगहों पर रेड कर रही है। 

विज्ञापन
ED raids Jharkhand Ranchi JMM Hemant Soren Leaders illegal mining case news and updates
झारखंड सीएम के करीबियों पर ईडी की छापेमारी। - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने सुबह-सुबह कई जगहों पर छापेमारी की। बताया गया है कि ईडी ने अवैध खनन मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं के करीबियों के ठिकानों पर छापे मारे हैं।
विज्ञापन


ईडी की एक टीम ने रांची में सीएम सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के आवास पर भी छापेमारी की। अभिषेक प्रसाद के घर के साथ ईडी की टीमें ने 12 अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापा मारा। इसके अलावा साहेबगंज के डिप्टी कमिश्नर के आवास पर भी छापेमारी की गई। ईडी की टीम अभिषेक प्रसाद के आवास पर कई घंटों तक तलाशी के बाद बुधवार देर रात रवाना हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में राजधानी रांची के अलावा राजस्थान के एक परिसर में भी ईडी की टीम पहुंची। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान ईडी अधिकारियों के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों का एक सशस्त्र दल भी साथ में है।

क्या है अवैध खनन मामला?
ईडी 2022 से राज्य में कथित अवैध खनन से अर्जित आपराधिक आमदनी के 100 करोड़ रुपये के स्रोत की जांच कर रही है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच तब शुरू हुई जब ईडी ने जुलाई, 2022 में राज्य में अवैध खनन के मामले में सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा और उनके कथित सहयोगियों के परिसरों पर छापा मारा था। इसमें टोल प्लाजा निविदाओं के संचालन में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत झारखंड के साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में 19 स्थानों पर छापेमारी की गई।

ईडी ने कहा था कि जांच में मिले सबूतों में कई लोगों के बयान, डिजिटल सबूत और दस्तावेज शामिल किए गए हैं। इन सबूतों से पता चला कि आरोपियों से जब्त की गई धनराशि वन क्षेत्र सहित साहिबगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किए जा रहे अवैध खनन से प्राप्त की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed