{"_id":"1cd79cc4af80230fd0a92eb6f464e1a2","slug":"curfew-clamped-after-two-groups-clash-in-chanho","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समुदायों में संघर्ष के बाद रांची में कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो समुदायों में संघर्ष के बाद रांची में कर्फ्यू
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Jul 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के रांची जिले में दो समुदायों के बीच संघर्ष के बाद पुलिस ने चान्हों समेत कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है। मंगलवार को भूमिविवाद को लेकर हुआ एक विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक संघर्ष में बदल गया।
विज्ञापन
इस मामले में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि पुलिस समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रांची और चान्हों के इलाकों में पुलिस के 500 से भी अधिक जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इस हिंसक झड़प में पुलिस को भीड़ काबू करने लिए ओपन फायर भी करना पड़ा। और रांची एसपी एस के झा समेत डीएसपी खालरी राधा प्रेम किशोर भी घायल हो गए थे।
गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया जबकि 20 अन्य घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है।
यह पूरा विवाद जमीन के एक हिस्से का था। जहां एक समुदाय अपनी नियमित प्रार्थना करना चाह रहा था जबकि दूसरे समुदाय ने इस जमीन पर पर अपनी दावेदारी जता दी। और इस विवाद ने इतना गंभीर रूप लिया कि हिंसक झड़प में बदल गया।
विज्ञापन
चान्हों विधायक बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले भी प्रशासन को बताया जा चुका है। और घटना के दिन भी इस विवादित भूमि पर पर्याप्त पुलिस फोर्स नहीं थी। बंधु तिर्की ने मांग की कि इस घटना में मृतक के नाम 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और उसके बच्चे को मुफ्त शिक्षा दी जाए।
भीड़ ने इस इलाके में कम से कम 25 घरों में तोड़फोड़ की। जानकारी के मुताबिक यहां जितनी पुलिस फोर्स भेजी गई थी उससे कहीं ज्यादा फोर्स की मांग की गई थी।
डीआईजी ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने 45 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी लोगों के खिलाफ दंगा करने और दंगा भड़काने के मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा जल्द ही और भी गिरफ्तारियां की जाएंगी।
उनका कहना है कि चान्हों के अंतर्गत आने वाले 5 गावों में तब तक कर्फ्यू रहने की संभावना है जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती।