{"_id":"5ea3b3acf8cdec64944dd78b","slug":"coronavirus-in-jharkhand-chief-minister-hemant-soren-sent-one-thousand-rupees-to-bank-accounts-of-more-than-one-lakh-migrant-laborers","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: हेमंत सोरेन ने एक लाख प्रवासी मजदूरों के बैंक खातों में भेजे एक-एक हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: हेमंत सोरेन ने एक लाख प्रवासी मजदूरों के बैंक खातों में भेजे एक-एक हजार रुपये
Sat, 25 Apr 2020 09:21 AM IST
आसिम खान
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 25 Apr 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : PTI
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना मोबाइल ऐप के माध्यम से एक लाख 11 हजार 568 प्रवासी मजदूरों के बैंक खातों में एक- एक हजार रुपये की सहायता राशि भेज कर इस योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के दो लाख 47 हजार 25 प्रवासी मजदूरों ने अब तक इस ऐप के माध्यम से सहायता के लिए अपना निबंधन कराया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों के उपायुक्तों द्वारा अब तक दो लाख 10 हजार 464 प्रवासी मजदूरों के निबंधन का अनुमोदन किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश के विभिन्न राज्यों में झारखंड के मजदूर बंधु बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं। लॉकडाउन के शुरुआती चरण से ही राज्य सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों के सरकार के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रवासी मजदूरों के लिए राशन अथवा खाद्यान्न उपलब्ध कराने का काम किया था।
विज्ञापन
इसी कड़ी में आज प्रवासी मजदूरों को मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना मोबाइल ऐप के जरिए 1000 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने का शुभारंभ हुआ है।
