Jharkhand: झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की सात उम्मीदवारों की सूची, निशात आलम पाकुड़ से प्रत्याशी
Jharkhand Candidate List: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस ने सात और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जगह उनकी पत्नी निशात आलम को पाकुड़ से टिकट दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट। pic.twitter.com/tYEVRY7d1u
— Congress (@INCIndia) October 24, 2024विज्ञापन
कांग्रेस की नई सूची के मुताबिक बरही से अरूण साहू, कांके से सुरेश कुमार बैठा, पांकी से लाल सूरज, डाल्टनगंज से केएन त्रिपाठी, विश्रामपुर से सुधीर कुमार चंद्रवंशी और छतरपुर से राधाकृष्ण किशोर को प्रत्याशी गया है।
पहले जारी की थी 21 उम्मीदवारों की सूची
कांग्रेस ने सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अजय कुमार और कुछ अन्य मंत्रियों के नाम शामिल हैं। उरांव को उनकी मौजूदा लोहरदगा सीट से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।
झारखंड चुनाव का कार्यक्रम क्या है?
राज्य में पहले चरण के लिए अधिसूचना 18 अक्तूबर को जारी हुई, वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर है। 28 अक्तूबर नामांकन पत्रों की जांच की तारीख है। उम्मीदवार 30 अक्तूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। 12 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में मतदान कराया जाएगा। वहीं, दूसरे दौर के लिए अधिसूचना 22 अक्तूबर को जारी हुई जबकि नामांकन की आखिरी तिथि 29 अक्तूबर है। 30 अक्तूबर नामांकन पत्रों की जांच की तारीख है। उम्मीदवार 1 नवंबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। 20 नवंबर को शेष 38 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान होगा।
कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी?
महागठबंधन में सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन अधिकतर उम्मीदवारों का एलान हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा तीन सूचियों में कुल 41 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने 28 प्रत्याशियों का एलान किया है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है। विपक्षी एनडीए में भाजपा 81 में से 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं सुदेश महतो की ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) 10 सीटें मिली हैं। इसके अलावा, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को दो जबकि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को एक सीट दी गई है।
संबंधित वीडियो