फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   60-year-old bridge in Latehar collapses amid torrential rain; Mahuadanr-Daltonganj route closed.

झारखंड: लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

Mon, 31 Aug 2026 08:09 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
60-year-old bridge in Latehar collapses amid torrential rain; Mahuadanr-Daltonganj route closed.
बारिश से क्षतिग्रस्त पुल - फोटो : अमर उजाला

लातेहार जिले में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। महुआडांड़-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग पर ग्राम राजदंडा के समीप राजदंडा नदी पर बना करीब छह दशक पुराना पुल तेज बारिश और नदी के बढ़े जलस्तर की वजह से क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गया। अचानक पुल का एक पिलर धंस गया, जिसके बाद पुल का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

विज्ञापन

तेज बारिश और नदी के बढ़े जलस्तर से धंसा पुल का पिलर

ग्रामीणों के अनुसार, राजदंडा नदी पर बने इस पुल का निर्माण वर्ष 1960-65 के आसपास हुआ था। शनिवार को लगातार हुई तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। तेज धार और पानी के दबाव के कारण पुल का एक पिलर अपनी जगह से धंस गया और पुल का एक हिस्सा नीचे गिर गया। पुल की स्थिति इतनी जर्जर और खतरनाक हो गई है कि यहां से पैदल गुजरना भी जोखिम भरा है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं।

विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद, वैकल्पिक रास्ते से यातायात

पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम ने एहतियातन मुख्य मार्ग को बंद कर दिया। पुल से छोटे-बड़े सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बास्करचा होकर महुआडांड़ तक जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग से यातायात की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल टूटने से ग्रामीणों और विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी

रविवार को पुल के ध्वस्त होने की खबर मिलने के बाद आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुल टूटने से क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों और रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही स्थायी समाधान होने तक लोगों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है।

क्षतिग्रस्त पुल से दूर रहने की अपील

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों और राहगीरों से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में क्षतिग्रस्त पुल को पार करने का प्रयास न करें। उन्होंने लोगों से सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना को रोका जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed