{"_id":"5eccd78f8ebc3e907d0834e8","slug":"car-accident-in-dhanbad-a-family-going-to-kolkata-from-gaya-car-fell-into-river-in-dhanbad-five-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: गया से कोलकाता जा रही एक कार धनबाद के पास नदी में गिरी, हादसे में पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: गया से कोलकाता जा रही एक कार धनबाद के पास नदी में गिरी, हादसे में पांच की मौत
Tue, 26 May 2020 02:19 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, धनबाद
पीटीआई, धनबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 26 May 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के धनबाद में गोविंदपुर पुलिस थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गया से कोलकाता जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार मंगलवार सुबह एक पुल पर डिवाइडर से टकराकर चालीस फुट नीचे खुडिया नदी में जा गिरी। इसमें सवार दो वर्षीय बच्ची समेत एक ही परिवार के चार लोग तथा कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह कार दुर्घटना सुबह गया से कोलकाता जाते समय धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर हुई जिससे उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी मृतकों की पहचान उनके आधार कार्ड तथा लाइसेंस से की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार को नदी से निकाला जिसके दरवाजे अंदर से बंद थे। छोटी बच्ची को छोड़कर सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
इन सभी के परिजन को कोलकाता में सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए पाटलीपुत्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया है।