{"_id":"6571c6cb28db677bf0033c53","slug":"bjp-will-win-all-14-ls-seats-in-jharkhand-also-form-next-govt-in-state-babulal-marandi-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 'झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा, अगली सरकार भी हमारी ही बनेगी', बाबूलाल मरांडी का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 'झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा, अगली सरकार भी हमारी ही बनेगी', बाबूलाल मरांडी का दावा
Thu, 07 Dec 2023 06:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, दुमका (झारखंड)
पीटीआई, दुमका (झारखंड)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 07 Dec 2023 06:51 PM IST
सार
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने आदिवासी बहुल इलाकों में बड़ी संख्या में सीटें जीतीं, जो आदिवासी बहुल इलाकों में भाजपा के दबदबे को साबित करता है।
विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को दावा किया कि उनकी पार्टी अगले साल के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव जीतकर राज्य में सरकार भी बनाएगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने आदिवासी बहुल इलाकों में बड़ी संख्या में सीटें जीतीं, जो आदिवासी बहुल इलाकों में भाजपा के दबदबे को साबित करता है। देश भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि विकास केवल भाजपा की सरकारें ही कर सकती हैं। मोदी सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीबों को घर, गैस कनेक्शन और मुफ्त इलाज मुहैया करा रही है।
विज्ञापन
मरांडी ने दावा किया कि हाल ही में गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी ब्लॉक और साहेबगंज जिले के बरहेट ब्लॉक में पहाड़िया जनजाति के कई बच्चों की अज्ञात बीमारी की वजह से मौत हो गई, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास यहां का दौरा करने का समय नहीं था। इससे पहले सोरेन ने दावा किया था कि राज्य में कोयला खनन के कारण केंद्र पर झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया है। इस पर मरांडी ने कहा कि उन्हें पूरी जानकारी देनी चाहिए। उन्हें सिर्फ लूट के लिए पैसा नहीं मिल सकता है।
विज्ञापन