फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   bjp mp sanjay seth held press conference by lighting candle in protest against power cut

JMM vs BJP: भाजपा सांसद ने मोमबत्ती जलाकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिजली कटौती को लेकर सोरेन सरकार पर साधा निशाना

Wed, 30 Nov 2022 06:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 30 Nov 2022 06:01 PM IST
सार

भाजपा सांसद संजय सेठ ने झारखंड की यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की विद्युत व्यवस्था राम भरोसे है। आलम यह है कि राजधानी रांची में 6-8 घंटे बिजली नहीं रहती है। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि रात में बिजली जाती है और सुबह में आती है।

विज्ञापन
bjp mp sanjay seth held press conference by lighting candle in protest against power cut
भाजपा सांसद संजय सेठ ने सोरेन सरकार पर साधा निशाना। - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में सत्ताधारी झामुमो और भाजपा के बीच खींचतान जारी है। भाजपा लगातार सोरेन सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोप लगाती रही है। इस बीच, भाजपा सांसद संजय सेठ ने राज्य में हो रही बिजली कटौती को लेकर हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के खिलाफ हमला बोला है। उन्होंने बिजली कटौती का अजब तरीके से विरोध करते हुए राजधानी रांची में मोमबत्ती जलाकर प्रेस कांफ्रेंस की। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद संजय सेठ ने सीएम हेमंत सोरेन और झारखंड की यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की विद्युत व्यवस्था राम भरोसे है। आलम यह है कि राजधानी रांची में 6-8 घंटे बिजली नहीं रहती है। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि रात में बिजली जाती है और सुबह में आती है। यह स्थिति कोई एक या दो दिन की नहीं हैं। पिछले ढ़ाई से तीन महीने से  ऐसी ही  स्थिति है। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद संजय सेठ ने आगे कहा कि मैंने अपनी राजनीति में बिजली की इतनी गंभीर समस्या नहीं देखी। जब बिहार के समय भी जब हम एक साथ थे, तब झारखंड में बिजली की स्थित इतनी खराब नहीं थी। इस दौरान भाजपा सांसद ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल साबित हुई है। राज्य में सड़कों और बिजली की लचर स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संजय सेठ ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दी जानेवाली मुफ्त राशन में बड़े पैमाने पर घोटाला होने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हाल ही में भाजपा की झारखंड इकाई ने राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के खिलाफ रांची से अपनी राज्यव्यापी ‘आक्रोश’ रैली की शुरुआत की थी। इसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शहर के मोराबादी मैदान से ‘‘हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ’’ का नारे लगाते हुए जिला कलेक्ट्रेट की ओर मार्च किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed