{"_id":"63874d05e426e33433751ddd","slug":"bjp-mp-sanjay-seth-held-press-conference-by-lighting-candle-in-protest-against-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"JMM vs BJP: भाजपा सांसद ने मोमबत्ती जलाकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिजली कटौती को लेकर सोरेन सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JMM vs BJP: भाजपा सांसद ने मोमबत्ती जलाकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिजली कटौती को लेकर सोरेन सरकार पर साधा निशाना
Wed, 30 Nov 2022 06:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 30 Nov 2022 06:01 PM IST
सार
भाजपा सांसद संजय सेठ ने झारखंड की यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की विद्युत व्यवस्था राम भरोसे है। आलम यह है कि राजधानी रांची में 6-8 घंटे बिजली नहीं रहती है। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि रात में बिजली जाती है और सुबह में आती है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद संजय सेठ ने सोरेन सरकार पर साधा निशाना।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में सत्ताधारी झामुमो और भाजपा के बीच खींचतान जारी है। भाजपा लगातार सोरेन सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोप लगाती रही है। इस बीच, भाजपा सांसद संजय सेठ ने राज्य में हो रही बिजली कटौती को लेकर हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के खिलाफ हमला बोला है। उन्होंने बिजली कटौती का अजब तरीके से विरोध करते हुए राजधानी रांची में मोमबत्ती जलाकर प्रेस कांफ्रेंस की।
विज्ञापन
भाजपा सांसद संजय सेठ ने सीएम हेमंत सोरेन और झारखंड की यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की विद्युत व्यवस्था राम भरोसे है। आलम यह है कि राजधानी रांची में 6-8 घंटे बिजली नहीं रहती है। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि रात में बिजली जाती है और सुबह में आती है। यह स्थिति कोई एक या दो दिन की नहीं हैं। पिछले ढ़ाई से तीन महीने से ऐसी ही स्थिति है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद संजय सेठ ने आगे कहा कि मैंने अपनी राजनीति में बिजली की इतनी गंभीर समस्या नहीं देखी। जब बिहार के समय भी जब हम एक साथ थे, तब झारखंड में बिजली की स्थित इतनी खराब नहीं थी। इस दौरान भाजपा सांसद ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल साबित हुई है। राज्य में सड़कों और बिजली की लचर स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संजय सेठ ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दी जानेवाली मुफ्त राशन में बड़े पैमाने पर घोटाला होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इससे पहले हाल ही में भाजपा की झारखंड इकाई ने राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के खिलाफ रांची से अपनी राज्यव्यापी ‘आक्रोश’ रैली की शुरुआत की थी। इसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शहर के मोराबादी मैदान से ‘‘हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ’’ का नारे लगाते हुए जिला कलेक्ट्रेट की ओर मार्च किया था।