फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Babulal Marandi join BJP Live Updates merger of Jharkhand Vikas Morcha with BJP

झारखंड: बाबूलाल मरांडी की हुई 'घर वापसी', शाह की मौजूदगी में झाविमो का भाजपा में विलय

Mon, 17 Feb 2020 03:19 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 17 Feb 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Babulal Marandi join BJP Live Updates merger of Jharkhand Vikas Morcha with BJP
Babulal Marandi merges JVM with BJP - फोटो : ANI

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज 14 साल का 'वनवास' खत्म कर 'घर वापसी' करते हुए भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा उन्होंने अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) का भाजपा में विलय भी कर दिया। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने बाबूलाल मरांडी को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। 

विज्ञापन




अमित शाह बोले- 2014 से कर रहा था कोशिश
इस दौरान वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जब मैं 2014 में भाजपा अध्यक्ष बना था उसी के बाद से बाबूलाल मरांडी को भाजपा में लाने की कोशिश कर रहा हूं। किसी ने सही कहा है कि वह काफी जिद्दी हैं। हम उन्हें आसानी से मना नहीं सकते थे। वह अब झारखंड के लोगों की इच्छा के अनुसार भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी आप घर वापस आए हैं। आज मैं बहुत प्रसन्न हूं। आपको यहां कभी बाहरी होने का एहसास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कुछ निजी कारणों से वह पार्टी छोड़ गए थे लेकिन अब उनकी वापसी से पार्टी की ताकत झारखंड में कई गुना बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ाई करेगी क्योंकि उसका लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है बल्कि उसका वास्तविक उद्देश्य मां भारती की सेवा करना है। 

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा झारखंड सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का समर्थन करेगी। लेकिन हम नक्सलवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करने के प्रयासों का विरोध करेंगे। हम विधानसभा के भीतर और बाहर इन मुद्दों के खिलाफ लड़ेंगे।

माना जा रहा है कि मरांडी को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। बता दें कि 2006 में बाबूलाल मरांडी ने भाजपा में मतभेद होने के बाद पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर झारखंड विकास मोर्चा का गठन कर अपनी अलग पार्टी बना ली थी। 14 साल बाद मरांडी सोमवार को दोबारा भाजपा में शामिल हुए।

मरांडी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
विलय के बाद संगठन के स्वरूप और उसमें बाबूलाल मरांडी की भूमिका पर भी चर्चा हो रही है। भाजपा नेताओं ने मरांडी को महत्वपूर्ण दायित्व देने की बात कही, पर मरांडी ने कहा कि वे एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में शामिल होंगे। उन्हें पद की कोई लालसा नहीं।


सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बना सकता है। 

झाविमों के दो निष्कासित विधायक कांग्रेस में होंगे शामिल

झारखंड विकास मोर्चा से निकाले गए दोनों विधायक प्रदीप यादव और बंधु तीर्की आज कांग्रेस में शामिल होंगे। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर में करीब 3.30 बजे दोनों कांग्रेस में शामिल होंगे। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह की मौजूदगी में दोनों विधायक कांग्रेस का हाथ थामेंगे। हलांकि कांग्रेस में प्रदीप यादव के शामिल होने का विरोध भी हो रहा है। इरफान अंसारी ने प्रदीप यादव के विरोध में कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed