झारखंड: आर्थिक संकट के चलते किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मैं किसान हूं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में गुमला के एक किसान ने आर्थिक संकट के चलते कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जिला कमिश्नर एस रंजन ने बताया, उनकी पत्नी ने हमें बताया कि उनपर कोई कर्ज नहीं था, लेकिन मानसिक तनाव था, कारण की जांच की जाएगी। परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
Jharkhand: A farmer in Gumla allegedly committed suicide due to financial distress. S Ranjan, District Commissioner says,"His wife told us that he had no debt but was under mental stress, reason will be investigated. Family will be provided every possible assistance". (19.02.20) pic.twitter.com/l1EQKeyexj
— ANI (@ANI) February 19, 2020विज्ञापन
घटना मंगलवार शाम की है, जहां ससिया गांव के रहने वाले 50 वर्षीय किसान दिग्विजय कुमार ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के बाद एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी लिखा है।
सुसाइड नोट में किसान ने लिखा कि मैं किसान हूं और आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर रहा हूं। राजकीय रेल पुलिस सुसाइड नोट की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक किसान की पत्नी ने बताया कि हमें एक साल पहले तक सरकारी राशन मिलता था। लेकिन सालभर पहले नाम काट दिया गया। जिसके बाद राशन मिलना बंद हो गया। केंद्र और राज्य सरकार से किसानों को मिलने वाली रकम भी उन्हें नहीं मिली।