फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   zone wise arrangement

Jammu News: जोनवार ई-रिक्शा, ऑटो व्यवस्था की तैयारी अधूरी चालकों का ट्रायल से किनारा, अब 28 से होगा

विज्ञापन
zone wise arrangement
- श्री माता वैष्णो देवी ई-रिक्शा, ई-ऑटो यूनियन ने डीसी से वार्ता के बाद लिया निर्णय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में ई-रिक्शा और ऑटो संचालन जोनवार करने के फैसले के बाद वीरवार से पांच दिनों का ट्रायल शुरू नहीं हो पाया। चालकों ने इस व्यवस्था से किनारा कर लिया। दूसरे जिलों के ई-रिक्शा व ऑटो शहर में दाैड़ते नजर आए। कहीं भी कलर कोटेड व्यवस्था नजर नहीं आई। अधूरी तैयारियों और जानकारी के अभाव के बीच ट्रायल अब 28 अक्तूबर से करने का निर्णय लिया गया है।
डीसी के साथ वीरवार को श्री माता वैष्णो देवी ई-रिक्शा, ई-ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने बैठक की। डीसी को बताया गया कि अधूरी तैयारियों के बीच ट्रायल शुरू नहीं किया जा सकता। इसे देखते हुए ट्रायल की डेट 28 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष गौरव कपूर ने बताया कि जोनवार ई-रिक्शा और ऑटो संचालन को लेकर अभी चालकों की कोई तैयारी नहीं है। उनकी तरफ से इस व्यवस्था को लेकर कई संशय और सवाल उठाए गए हैं जिनका समाधान कराना है। साथ ही किस तरह नंबर प्लेट में कलर किया जाना है, किस तरह ऑटो व ई-रिक्शा के आगे और पीछे बाॅर्डर लाइन विभिन्न जोनवार निश्चित रंग में बनाई जानी है। इसको लेकर यातायात विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर बात होगी। जो संशय हैं उनको 27 अक्तूबर तक दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीसी डाॅ. राकेश मिन्हास के साथ हुई बैठक में चालकों की इन समस्याओं को रखा गया। इसमें कहा गया कि अभी ट्रायल के लिए चालक पूरी तरह तैयार नहीं हैं। ऐसे में पांच दिन का और समय दिया जाए। ट्रायल को 28 अक्तूबर से कराए जाने पर सहमति बनी है। यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि ट्रायल के बाद जो भी समस्याएं आएंगी उनके आधार पर निर्णय लिया जाएगा। चालकों के साथ किसी तरह की नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed